एअर इंडिया ने नए साल पर महिलाओं को दिया तोहफा, जहाज की एक रो होगी आरक्षित

, जहाज की एक रो होगी आरक्षित

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र प्रमुख विमानन कंपनी एअर इंडिया ने नए साल में महिला यात्रियों को खास तोहफा दिया है। एअर इंडिया ने सभी घरेलू उड़ानों में महलिाओं के लिए सीटों की एक पूरी रो आरक्षित करने का ऐलान किया है। ऐसी व्यवस्था करने में Air India पहली कंपनी बन गई है। कंपनी ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। कंपनी ने अपने ट्वीट में कहा है कि 'उन महिलाओं को सम्मान जो हमें इस दुनिया में लाईं महिलाओं को हमारी ओर से खास सम्मान। एअर इंडिया, इकॉनमी क्लास में सभी महिलाओं को बिना की अतिरिक्त शुल्क के पूरी एक लाइन आरक्षित करने की व्यवस्था की है। यह उन महिलाओं केलिए हैं जो अकेले या फिर बच्चों के साथ यात्रा करती हैं।' इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिला यात्री को उड़ान से डेढ़ घंटे पहले हवाई अड्डे पर एअरलाइन के काउंटर या बुकिंग अधिकारी से संपर्क कर सकती हैं। एअर इंडिया की यह सुविधा सिर्फ घरेलू फ्लाइट्स के लिए ही है।

निजी हाथों में बेचा जाएगा

निजी हाथों में बेचा जाएगा

गौरतलब है कि सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को चार अलग-अलग कंपनियों में बांटकर निजी हाथों में बेचा जाएगा। एयर इंडिया के विनिवेश से ज्यादा रकम पाने के लिए उसे बिक्री के पहले चार कंपनियों में बांटे जाने की तैयारी है। नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने इस बाबत जानकारी दी है। सरकार विनिवेश के दौरान हर कंपनी में कम से कम 51 फीसदी की हिस्सेदारी जरूर बेची जाए।

आई रिपोर्ट के अनुसार

आई रिपोर्ट के अनुसार

ब्लूमबर्ग में सोमवार को आई रिपोर्ट में नागरिक विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के हवाले से कहा गया है कि विनिवेश की यह प्रक्रिया 2018 के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। एयर इंडिया कंपनी को मुख्य एयरलाइन कारोबार, क्षेत्रीय शाखाएं, जमीनी परिसंचालन और इंजीनयिरिंग परिचालन के हिस्से में बांटा जाएगा। मुख्य एयरलाइन कारोबार में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल है, जिन्हें एक कंपनी के तौर पर पेश किया जाएगा।

इस माह के अंत तक राय

इस माह के अंत तक राय

सिन्हा ने कहा कि एयर इंडिया के कर्ज और परिसंपत्तियों को लेकर निवेशक की राय इस माह के अंत से ली जाएगी। उन्होंने बताया है कि सरकार एयरइंडिया के सामान्य कर्ज का वहन करेगी, वहीं मुख्य परिचालन से जुड़ा कर्ज प्रस्तावित कंपनी के पास ही रहेगा।

इंटरग्लोब एविएशन ने एयर इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई

इंटरग्लोब एविएशन ने एयर इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई

इससे पहले भी बीते हफ्ते नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने बताया था कि अगले 6 से 8 महीनों में कंपनी की बोली की घोषणा हो जाएगी। उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और कंपनी की संपत्ति ट्रांसफर करने में कुछ महीने का वक्त लगेगा। राज्यमंत्री ने जानकारी दी कि इंटरग्लोब एविएशन ने एयर इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+