Spark Originals: एआई से लैश प्रोडक्शन स्टूडियो से वीडियो क्रिएटिविटी में आ रहा नया स्पार्क

प्रसिद्ध डिजिटल मीडिया हाउस वनइंडिया ने हाल ही में Spark Originals लांच किया है। दरअसल यह एक अत्याधुनिक एआई-इनेबल्ड वीडियो प्रोडक्शन स्टूडियो है। इसकी खासियत है बहुभाषीय कंटेंट क्रिएशन, जिसमें हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, गुजराती, मराठी के साथ-साथ अंग्रेजी, अरबी, स्पेनिश और फ्रेंच में भी वीडियो तैयार किए जा सकते हैं।

वनइंडिया का यह खास AI-ड्रिवन वीडियो प्रोडक्शन स्टूडियो Spark Originals रचनात्मकता और एडवांस AI तकनीक का अनूठा संगम है। यह प्लेटफॉर्म फिल्ममेकर्स, एडवरटाइजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए हाई-क्वालिटी वीडियो सॉल्यूशंस प्रदान करता है।

Spark Originals

एआई और ह्यूमन क्रिएटिविटी का मेल

Spark Originals अपने एक्स्क्लुसिव AI और एडिटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग कर वीडियो मेकिंग को फास्ट बना देता है। इसमें मशीनी और मानवीय रचनात्मकता के संयोजन से बेहतरीन विजुअल्स तैयार किए जाते हैं। इसका इनोवेटिव दृष्टिकोण AI टेक्नोलॉजी और कलात्मक स्किल्स के मेल से रियल लाइफ जैसे किरदार, डायनामिक एनिमेशन, स्केच-स्टाइल विजुअल्स और पूरा सिस्टम तैयार कर देता है। मोशन कैप्चर और कंपोजिटिंग जैसी तकनीकों के जरिए आइडिया को जीवंत किया जाता है।

Spark Originals का टीज़र देखिए और समझिए कि कैसे एआई वीडियो प्रोडक्शन क्रिएटिविटी और स्टोरीटेलिंग को नई बुलंदी तक ले जाता है।

मुख्य विशेषताएँ

  • एआई-पावर्ड स्टोरीटेलिंग - आपके विचारों को एआई और क्रिएटिव इनसाइट के साथ आकर्षक वीडियो में बदलता है।
  • सीन प्रोटोटाइपिंग - प्रारंभिक चरण में विजुअल्स, लाइटिंग और कंपोज़िशन को फाइन-ट्यून कर समय और संसाधन बचाता है।
  • फुल प्री-प्रोडक्शन सपोर्ट - स्क्रिप्ट से स्क्रीन तक यह हर चरण में आपका साथ देता है जिससे प्रोजेक्ट्स बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं।

बिजिनेस टू बिजिनेस फोकस

यह AI-ड्रिवन प्रोडक्शन स्टूडियो फीचर फिल्म, टीज़र और प्रोटोटाइप निर्माण में फिल्ममेकर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और एडवरटाइजर्स के साथ मिलकर काम करता है।

इसकी खासियत है मल्टीलिंगुअल वीडियो मेकिंग जो हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, गुजराती और मराठी सहित अंग्रेजी, अरबी, स्पेनिश और फ्रेंच में भी उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, फाइनैंस, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न उद्योगों के लिए वीडियो तैयार कर सकता है।

Spark Originals कस्टमर की आवश्यकताओं के अनुसार प्रोजेक्ट्स को कस्टमाइज़ कर सकता है। इसकी मदद से पब्लिक कैंपेन और मार्केटिंग एसेट्स प्रभावी रूप से बनाए जा सकते हैं।

बिजिनेस टू कस्टमर फोकस

B2C डिवीजन एआई-एनिमेशन से लेकर रियल लाइफ जैसे वीडियो तैयार करता है जो YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य दर्शकों को एंगेज, एजुकेट और मोटिवेट करना है।

Spark Originals का उद्देश्य ऐसी कहानियाँ प्रस्तुत करना है जो जागरूकता बढ़ाएं और लोगों में गहरी समझ विकसित करें। पारंपरिक और डिजिटल मीडिया का उपयोग करके यह स्थानीय और वैश्विक दर्शकों तक रीच देता है। इसके कंटेंट में लोकल, क्राइम, ऐतिहासिक घटनाएँ, वैज्ञानिक आविष्कार और पर्यावरण से जुड़े विषय शामिल होते हैं। इसका उद्देश्य जानकारी देना और प्रेरित करना है।

Spark Originals से जुड़ें

यह प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए है जो क्रिएट, कोलैबोरेट और मोटिवेट करना चाहते हैं। Spark Originals एक ऐसा विकल्प है जहाँ आपको मिलता है एआई और कलात्मक दृष्टिकोण का अद्वितीय संगम। Spark Originals के नए स्टोरीटेलर्स और आर्टिस्ट्स के काम को देखने के लिए हमारे [YouTube चैनल] पर जाएँ। अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर ईमेल कीजिए।

Spark Originals के बारे में

Spark Originals, Oneindia की एक वेंचर है, जो B2B और B2C यूजर्स को एआई-पावर्ड वीडियो प्रोडक्शन की सुविधा देता है। ये एआई और आर्टिस्टिक विज़न को मिलाकर फास्ट, परफेक्ट और इनोवेटिव वीडियो तैयार करता है, जिससे ब्रांड्स, फिल्ममेकर्स और क्रिएटर्स प्रभावी कहानियाँ प्रस्तुत कर सकें। चाहे आप फिल्म बना रहे हों, मार्केटिंग कैंपेन या सोशल मीडिया वीडियो, Spark Originals आपकी कहानी को सबसे प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में मदद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+