SpaDeX mission Launch: भारत का अंतरिक्ष में एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा से स्पेडेक्स मिशन लॉन्च
SpaDeX mission Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने PSLV-C60 स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन को लांच कर दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। इसरो ने मिशन की लांचिंग श्रीहरिकोटा से की है। मिशन के प्रक्षेपण के लिए PSLV-C60 रॉकेट का प्रयोग किया गया, जिसमें दो प्राथमिक अंतरिक्ष यान, अंतरिक्ष यान A (SDX01) और अंतरिक्ष यान B (SDX02), साथ ही 24 माध्यमिक पेलोड है। ये पेलोड निगरानी, वनस्पति अध्ययन और पृथ्वी से 470 किमी ऊपर से उच्च-रिजॉल्यूशन इमेजरी सहित प्रमुख वैज्ञानिक उद्देश्यों में सहायता करेंगे।
स्पेडेक्स मिशन में 'चेजर' और 'टारगेट' नामक 2 सैटेलाइट्स, शामिल हैं, जिन्हें पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में स्थापित किया जाएगा। स्पेडेक्स मिशन का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष यानों के स्वायत्त मिलन और डॉकिंग प्रक्रिया का परीक्षण करना है।

मिशन के लॉन्चिंग की पुष्टि करते हुए इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "जुड़वां SpaDeX उपग्रहों को उनकी लक्ष्य कक्षा में सफलतापूर्वक तैनात किया गया है और इसके साथ ही, #PSLVC60 का पहला मिशन पूरा हुआ। इसके बाद, POEM-4 प्लेटफ़ॉर्म खुद को अपनी अंतिम कक्षा में ले जाने के लिए युद्धाभ्यास की एक श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा, जहां यह आने वाले हफ्तों के लिए 24 गैर-पृथक पेलोड और विज्ञान प्रयोगों का समर्थन करेगा।"
The twin #SpaDeX satellites have been successfully deployed in their target orbit! 🎯
— ISRO Spaceflight (@ISROSpaceflight) December 30, 2024
And with that, the primary mission of #PSLVC60 has been accomplished ✅️
Next, the POEM-4 platform will perform a series of maneuvers to lower itself into its final orbit, where it will… pic.twitter.com/IhODR0Mxsy
Spadex मिशन क्या है?
स्पैडेक्स मिशन में दो अलग-अलग स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में जोड़कर दिखाया जाएगा, इस मिशन में दो सैटेलाइट हैं। इसमें पहला चेसर और दूसरा टारगेट है। चेसर का काम होगा सैटेलाइट टारगेट को पकड़ना और उससे फिर डॉकिंग करेगा. इसके अलावा इसमें एक महत्वपूर्ण टेस्ट और हो सकता है। सैटेलाइट से एक रोबोटिक आर्म निकले हैं, जो हुक के जरिए टारगेट को अपनी ओर खींचेगा। ये टारगेट अलग क्यूबसैट हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications