Chhattisgarh News: अंतरिक्ष केंद्र बनेंगे युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने राज्य के पहले स्पेस सेंटर की शुरुआत और सभी जिलों में इसके विस्तार की घोषणा की, जिसमें शिक्षा, खेती और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सैटेलाइट प्रशिक्षण, मौसम पूर्वानुमान और बादल मैपिंग पर जोर दिया गया है।
अंतरिक्ष केंद्र युवाओं के सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला बनेंगे। यह केंद्र प्रदेश के वैज्ञानिक भविष्य की मजबूत नींव हैं और आने वाले समय में पूरे छत्तीसगढ़ में इनका विस्तार किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के राखी स्थित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट ‘अंतरिक्ष’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अंतरिक्ष संगवारी पहल का विस्तार करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में अंतरिक्ष केंद्र खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का छत्तीसगढ़ की धरती पर आत्मीय स्वागत किया और कहा कि ऐसे व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा के प्रतीक हैं। उनकी अंतरिक्ष यात्रा ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
बच्चों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से उनके सपनों को पंख मिल रहे हैं और उनका आकाश और भी विस्तृत हो गया है। यह अंतरिक्ष केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों की प्रयोगशाला है, जहां वे विज्ञान को किताबों से बाहर निकालकर प्रयोग और अनुसंधान के माध्यम से समझ सकेंगे। उन्होंने जशपुर जिले के बच्चों द्वारा रॉकेट निर्माण की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही अवसर की होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान अब केवल जिज्ञासा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि रोजगार और करियर का बड़ा क्षेत्र बन चुका है। इसरो की वैश्विक विश्वसनीयता के चलते भारत आज अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आने वाले समय में यह केंद्र सैटेलाइट निर्माण, ट्रैकिंग, मौसम पूर्वानुमान, क्लाउड मैपिंग जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में बच्चों को प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष तकनीक से किसानों को सटीक मौसम और फसल संबंधी जानकारी मिलेगी, जिससे कृषि को सीधा लाभ होगा। इसके साथ ही तकनीक आधारित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं का महानगरों की ओर पलायन रुकेगा। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में सैटेलाइट तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और भविष्य में इसका महत्व और बढ़ेगा।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि रॉकेट लॉन्च के समय अत्यधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है और कुछ ही मिनटों में शून्य से लगभग 30 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंतरिक्ष में पहुंचा जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को ऊर्जावान प्रदेश बताते हुए कहा कि यहां के बच्चों में अपार क्षमता और जिज्ञासा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ बच्चों को स्पेस साइंस से जोड़ने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। उन्होंने बताया कि क्लीन स्टेशन उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री को स्वयं नियमों का पालन करते देख उन्हें बेहद खुशी हुई, जिससे नेतृत्व की सकारात्मक सोच झलकती है।
शुभांशु शुक्ला ने 5 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों से हुए ऑनलाइन संवाद का भी उल्लेख किया, जिसमें एक बच्चे ने उनसे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए होमवर्क के बारे में सवाल पूछा था। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की तीक्ष्ण बुद्धि और जिज्ञासु स्वभाव को दर्शाता है।
अपने मिशन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि रॉकेट के इग्निशन का क्षण इतना शक्तिशाली होता है कि सारी तैयारी एक पल के लिए भूल जाती है। उन्होंने इसकी तुलना परीक्षा से करते हुए कहा कि ऐसे समय में संयम और आत्मविश्वास सबसे जरूरी होता है, क्योंकि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
उन्होंने बताया कि 41 वर्षों के बाद भारत ने अंतरिक्ष में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह यात्रा केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की यात्रा थी। 20 दिनों के अंतरिक्ष प्रवास के दौरान उन्होंने पृथ्वी की 320 बार परिक्रमा की और लगभग 1.4 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री साय ने शुभांशु शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से बड़े सपने देखने, विज्ञान से दोस्ती करने और छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायकगण, जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत












Click it and Unblock the Notifications