सपा मुखिया मुलायम सिंह लापता, भाजपा ने जारी किया ढूंढ़ने वाले के लिए इनाम

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को आप जरूर जानते होंगे। मुलायम सिंह को लापता हो गये हैं और उनको ढूंढ कर लाने वाले को इनाम दिया जाएगा। जी हां भाजपा ने आजमगढ़ में कुछ इसी तरह के पोस्टर लगा रखे हैं।

mulayam singh yadav

भाजपा ने पोस्टर लगाकर मुलायम सिंह यादव की खोज शुरु कर दी है। भाजपा का कहना है कि मुलायम सिंह जबसे आजमगढ़ से लोकसभा की सीट जीते है तबसे एकबार भी यहां का दौरा नहीं किया है। भाजपा की स्थानीय यूनिट ने पोस्टर लगा कर लोगों से अपील की है कि जो भी मुलायम सिंह को ढूंढकर लाएगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

जो पोस्टर मुलायम सिंह के लापता होने के तहत लगाये गये हैं उसमें भाजपा ने एक नारा भी लिखा है जो मुलायम सिंह यादव ने चुनाव के दौरान बुलंद किया था। हालांकि सपा के नारे को भाजपा ने अपने ही अंदाज में बयां किया है। यह नारा है आजमगढ़ की जनता करे पुकार, खोजो मुलायम पाओ इनाम। इसके अलावा एक और नारा आजमगढ़ ने किया ऐलान, खोजो सांसद, पाओ इनाम है।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने लोकसभा चुनावों में दो सीटों से चुनाव लड़ा था। आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों ही जगह जीत हासिल करने के बाद मुलायम सिंह ने मैनपुरी की सीट को छोड़ दिया था। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोफिया खान ने कहा कि हमने सागरी तहसील और पास के इलाकों में पोस्टर लगाए हैं कि जो भी मुलायम सिंह को खोजकर लाएगा उसे इनाम दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इनामी राशि का अभी ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+