अम्बिका चौधरी ने दिया विधान परिषद से इस्तीफा, कहा- बीजेपी में नहीं जाना है
इस्तीफा देने के बाद अम्बिका चौधरी ने कहा कि उनकी बीजेपी में जाने की कोई तैयारी नहीं है वो बहुजन समाज पार्टी में अच्छा महसूस कर रहे हैं।
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के एमएलसी अम्बिका चौधरी ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है वो यूपी चुनावों से पहले बसपा में शामिल हो गए थे। इस्तीफा देने के बाद अम्बिका चौधरी ने कहा कि उनकी बीजेपी में जाने की कोई तैयारी नहीं है वो बहुजन समाज पार्टी में अच्छा महसूस कर रहे हैं।

यूपी विधानपरिषद से नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला चल रहा है इससे पहले सपा से बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, बसपा से जयवीर सिंह और एमएलसी अशोक बाजपेयी भी इस्तीफा दे चुके हैं।
यूपी चुनावों से पहले अम्बिका चौधरी की गिनती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी के तौर पर होती थी। समाजवादी पार्टी छोड़ते समय उन्होंने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की जमकर निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ जो किया उससे वो बहुत दुखी है। जिसके बाद अम्बिका चौधरी ने मायावती की पार्टी बसपा का दामन थाम लिया था।
अम्बिका चौधरी ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि बहुजन समाज पार्टी में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे अच्छे तरीके से निभाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications