देखें वीडियो- मुजफ्फरनगर में मातम के बीच अर्द्धनग्न बारगर्ल की बाहों में डांस करते सपा मंत्री

मंत्री के समर्थक और नेता नर्तकी पर पांच-पांच सौ रुपये के नोट उड़ाते साफ तौर पर देखे गए। मामले के तूल पकड़ने के बाद तो स्वरूप ने कहा कि वह एक स्थानीय युवा सपा नेता के यहां शादी समारोह में गए थे। वहां नृत्य चल रहा था। उन्होंने लोगों को नृत्य का आनंद लेते देखा। उनके पीछे खड़े कुछ लोग पैसे भी लुटा रहे थे, लेकिन वह किसी को पैसे लुटाने से कैसे रोक सकते थे। उधर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि अखिलेश सरकार मुजफ्फरनगर के दंगों के बाद हुए प्रयासों की सराहना करती है।
देखने वाली बात है कि दंगों के बाद मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री आजम खान वहां जाते तक नहीं, जो मंत्री जाते हैं कि वह नृत्य समारोह का आनंद लेने और ठुमके लगाने में मस्त है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों को मर्यादाओं का भी पालन करना पड़ता है। चितरंजन स्वरूप का कहना है कि वो अपनी पार्टी के नेता की शादी में शरीक होने गए थे। बार डांसर ने उनका कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा, 'अगर मैं किसी के यहां शादी में जाता हूं तो इसमें क्या गलत है? अगर कोई मेरे सिर पर नोट घुमाकर डांसर को दे देता है तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं? मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान मैंने जो बयान विधानसभा में दिया था, उसे देखकर पता चल जाएगा कि मैं दंगे को लेकर कितना दुखी था।'












Click it and Unblock the Notifications