मुंबई में संजय निरुपम का गणित बिगाड़ सकता है सपा उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जिस तरह से विपक्षी दल अपनी रणनीति बना रहे हैं, वह खुद विपक्षी दलों के लिए घातक साबित हो रही है। एक तरफ जहां यूपी में कांग्रेस सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन से अलग है तो दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवार लखनऊ में सपा उम्मीदवार और अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच गए। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम के खिलाफ सपा ने सुभाष पासी को उम्मीदवार बनाया है। मुंबई नॉर्थ से संजय निरूपम भाजपा के मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के खिलाफ मैदान में हैं, लेकिन सपा उम्मीदवार के आने से संजय निरुपम की मुश्किल बढ़ गई है।

वोटों में कर सकते हैं सेंधमारी

वोटों में कर सकते हैं सेंधमारी

दरअसल उत्तर प्रदेश की सैदपुर विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे सुभाष पासी मुंबई नॉर्थ के सात लाख उत्तर भारतीय वोटरों और मुसलमान वोटरों में सेंधमारी कर सकते हैं। ऐसे में अगर सपा उम्मीदवार ने बेहतर प्रदर्शन किया तो वह वोट कटवा साबित हो सकते हैं, जिसके चलते संजय निरूपम की जीत की आशाओं पर पानी फिर सकता है। सुभाष जोकि जोकेश्वरी में रहते हैं, वह उत्तर भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

भीतरी कलह का होगा फायदा

भीतरी कलह का होगा फायदा

सुभाष को इस बात का भरोसा है कि कांग्रेस के भीतर चल रही कलह का उन्हें फायदा होगा। जिस तरह से कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच मतभेत हैं और भाजपा-शिवसेना के बीच अहम की लड़ाई ने मेरी जीत को और सुनिश्चित करता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुंबई की सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने पासी को यहां से उम्मीदवार के तौर पर उतारा है।

भाजपा शिवसेना डरी हुई है

भाजपा शिवसेना डरी हुई है

सपा ने महाराष्ट्र में सिर्फ तीन उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, यह उम्मीदवार नांदेड़, बीड, भिवंडी से मैदान में हैं। वहीं मुंबई में पार्टी ने सिर्फ एक उम्मीदवार सुभाष पासी को टिकट दिया है। वहीं संजय निरुपम का कहना है कि भाजपा और शिवसेना हार से डरी हुई हैं, क्योंकि उनके सांसद ने काम नहीं किया। ये लोग इस तरह की रणनीति बना रहे हैं, सपा की यहां कोई भी संभावना नहीं है।

सपा का कांग्रेस पर पलटवार

सपा का कांग्रेस पर पलटवार

वहीं पासी का कहना है कि मैं मुंबई का पिछले 40 साल से निवासी हूं, मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में अच्छा काम किया है, लोगों ने मेरे काम को यूपी में देखा है। मैं 20 साल से छठ पूजा का आयोजन कर रहा हूं। मैं किसी के वोटबैंक काटने में इच्छुक नहीं हूं। मेरे जीतने की संभावना बहुत अधिक है। सपा उम्मीदवार ने फ्री लैपटॉप देने का वादा किया है। मुंबई में सपा के मुखिया अबू आजमी का कहना है कि अगर निरुपम को यह लगता है कि हम उनकी संभावना को कम कर रहे हैं तो उन्हें कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि यूपी में वह क्या कर रही है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश में अपनी जीत नहीं भूलनी चाहिए, बिना सपा-बसपा के वहां कांग्रेस की सरकार मुमकिन नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+