सबरीमाला के भक्तों के लिए खुशखबरी, बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
Sabarimala Special Trains: केरल में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर सबरीमाला में भक्तों की भारी भीड़ में लगातार इजाफा हो रहा है। सबरीमाला में मंडलम-मकरविलक्कू का पर्व चल रहा है। ऐसे में लाखों की संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं। इस बीच भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने सबरीमाला उत्सव को मद्देनजर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ऐसे में सबरीमाला मंदिर के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानिए।

सबरीमाला मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 175 किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर स्थित है। ऐसे में भक्त भगवान अयप्पा के दर्शनों के लिए यहां लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। रेलवे ने भक्तों की सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विशेष ट्रेनों और वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा
दक्षिण रेलवे ने सबरीमाला मंदिर की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को दबाव को कम करने के लिए विशेष ट्रेनों और वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 06151, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-कोट्टायम वंदे भारत स्पेशल, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 7.20 बजे कोट्टायम पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 15, 17, 22 और 24 दिसंबर को उपलब्ध होगी।
जानें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल
इसी तरह, ट्रेन संख्या 06152, कोट्टायम-चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत स्पेशल, कोट्टायम से रात 9 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9.30 बजे चेन्नई पहुंचेगी। यह ट्रेन 16, 18, 23 और 25 दिसंबर को उपलब्ध होगी। ये विशेष ट्रेनें काटपाडी, सेलम, इरोड, पोदनूर पलक्कड़, त्रिशूर और एर्नाकुलम टाउन में रुकेंगी।
वंदे भारत सबरी स्पेशल ट्रेन के लिए एडवांस रिजर्वेशन गुरुवार से खुल गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने सबरीमाला उत्सव के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनों का भी नोटिफिकेशन जारी किया है।।
ट्रेन संख्या 07109 काचीगुडा-कोल्लम विशेष ट्रेन 18, 25 दिसंबर 2023, 01, 08 और 15 जनवरी 2024 (सोमवार) को 23.45 बजे काचीगुडा से रवाना होगी और तीसरे दिन 05.30 बजे कोल्लम पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 07110 कोल्लम - काचीगुडा विशेष किराया स्पेशल 20, 27 दिसंबर 2023, 03, 10 और 17 जनवरी 2024 (बुधवार) को कोल्लम से 10.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15.45 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन में एक एसी फर्स्ट कोच, दो एसी टू टियर कोच, चार एसी थ्री टियर कोच, नौ स्लीपर कोच, तीन सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और दो द्वितीय श्रेणी कोच (दिव्यांगजन अनुकूल) होंगे।












Click it and Unblock the Notifications