साउथ की एक्ट्रेस ने सबके सामने खोली कास्टिंग काउच की पोल, बताया जब प्रोड्यूसर ने कही थी एक्सचेंज करने की बात
फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अब एक और एक्ट्रेस ने आवाज उठाई है। साउथ फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन ने एक शो में अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया जब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें 4 अन्य प्रोड्यूसर के साथ एक्सचेंज करने की बात कही थी।
Recommended Video


नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अब एक और एक्ट्रेस ने आवाज उठाई है। साउथ फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन ने एक शो में अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया जब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें 4 अन्य प्रोड्यूसर के साथ एक्सचेंज करने की बात कही थी। श्रुति ने बताया कि उनके मना करने के बाद से उन्हे फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे रोल्स मिलना बंद हो गए।

जब प्रोड्यूसर ने श्रुति से कही ओछी बात
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 'सेक्सिज्म इन सिनेमा' मुद्दे पर अन्य महिलाओं के साथ बोल रहीं श्रुति हरिहरन ने बताया कि वो भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। 'हंबल पोलीटिशियन' जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकीं श्रुति ने बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें 4 अन्य प्रोड्यूसर के साथ एक्सचेंज करने की बात कही थी। श्रुति ने कहा, 'तमिल सिनेमा के एक जानें-माने प्रोड्यूसर ने मेरी कन्नड़ फिल्म के राइट खरीदे थे और उसका तमिल रिमेक मुझे ऑफर किया।'

'तुम्हें बाकी 4 प्रोड्यूसर के साथ एक्सचेंज करूंगा'
श्रुति ने आगे बताया, 'उस प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि हम पांच प्रोड्यूसर हैं और बारी-बारी से तुम्हें बदलेंगे। मैंने उसे जवाब दिया कि मैं अपने साथ हाथ में चप्पल रखती हूं।' इस घटना के बाद से ही श्रुति को फिल्मों में अच्छे ऑफर आने बंद हो गए। इंडस्ट्री में ये बात फैला दी गई कि श्रुति के साथ काम करना काफी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कास्टिंग काउच के साथ ये उनका पहला अनुभव नहीं। पहली बार 18 साल की उम्र में वो कास्टिंग काउच का शिकार हुईं थीं।

कोरियोग्राफर ने कहा छोड़ दो इंडस्ट्री
श्रुति ने कहा कि जब कास्टिंग काउच के बारे में उन्होंने अपने डांस कोरियोग्राफर को बताया तो उसने कहा कि अगर वो इसे हैंडल नहीं कर सकतीं, तो ये फील्ड छड़ो दें। उन्होंने कहा कि इस मामले पर महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए। ये कोई विकल्प नहीं है। इस पैनल में श्रुति के साथ फिल्म एडिटर बिना पॉल और एक्टर प्रणिता भी थीं।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications