वायनाड में सुनाई दी अजीब आवाजें, महसूस हुए झटके, लेकिन NCS विशेषज्ञ बोले- नहीं आया कोई भूकंप
केरल राजस्व विभाग के अनुसार शुक्रवार, 9 अगस्त को वायनाड जिले के कई इलाकों में लोगों ने हल्के भूकंप के झटके महसूस किए। ये भूकंप के हलके झटके वायथिरी तालुक में मेप्पाडी पंचायत के पास लोगों ने महसूस किए गए। इसके साथ ही लोगों ने जमीन के अंदर से अजीब आवाजें भी सुनी।
वहीं ताज्जुब की बात ये है कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने शुक्रवार को वायनाड में किसी भी भूकंपीय गतिविधि से इनकार किया है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा कोई भूकंप नहीं आया।

बता दें केरल के भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी जिले की कई पंचायतों के निवासियों ने दिन में तेज, तेज आवाजें सुनने और झटके महसूस करने की सूचना दी थी। जिसके बाद हाई अलर्ट के तहत जिला प्रशासन ने अंबालावायल, मनकूम, नेनमेनी, सुगंधगिरी, अचुरन, वेंगप्पल्ली, थेक्कुमथोरा, अनप्पारा, थजाथुवायलिल और पिनांगोड जैसे प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया ।
जिला कलेक्टर मेघश्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। निवासियों को शांत रहने और घबराने की सलाह नहीं दी गई ।
इन कार्रवाइयों के बावजूद, रिपोर्ट बताती है कि न तो राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र और न ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने वायनाड में कोई महत्वपूर्ण भूकंप का पता लगाया।
द हिंदू को बताया की रिपोर्ट के अनुसार केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया पोझुथाना क्षेत्र में भूकंपीय रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा "अधिकारियों को यह पता लगाने के लिए इलाके में भेजा गया है कि कहीं कोई असामान्य घटना तो नहीं हुई। भूकंपीय रिकॉर्ड में अभी तक किसी हलचल के संकेत नहीं मिले हैं।"












Click it and Unblock the Notifications