प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद को सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने यूं किया सैल्यूट
प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद को सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने यूं किया सैल्यूट
मुंबई। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचवा रह हैं। इसके साथ ही वह उन लोगों के मैसेज और ट्वीट के जवाब भी दे रहे हैं, जो लोग उन्हें सहायता के लिए याद कर रहे हैं। इसके लिए वह 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। सोनू सूद का कहना है कि वह जब तक हर एक प्रवासी मजदूर उसके घर नहीं पहुंच देते, अपनी मुहिम को जारी रखेंगे। सोनू सूद के इस प्रयास की हर कोई तारीफ कर रहा है वहीं अब प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद को सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने उड़ीसा के समुद्र तट पर अपनी कलाकारी का हुनर दिखाते हुए कुछ इस तरह से सैल्यूट किया है।

सुदर्शन पटनायक ने ऐसे किया सोनू सूद के काम को सेल्यूट
अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित कलाकार सुदर्शन पट्टनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर जो सोनू सूद के लिए कलाकृति बनाई है उसे अपने ट्विटर पर साझा किया हैं। महाराष्ट्र में फंसे हुए प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुँचाने में अभिनेता के प्रयासों की सराहना करने के लिए सोनू सूद की एक कलाकृति बनाई। रेत कलाकार ने अपनी रचना की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें सोनू सूद की छवि को शब्दों में रेत में उकेरा। साथ ही सोनू सूद की चेहरा बना कर उसके बगल में लिखा आप असली हीरो सोनू सूद हैं।
सोनू सूद ने कलाकार सुदर्शन को कुछ अंदाज में कहा धन्यवाद
उन्होंने कैप्शन के साथ अपनी इस आर्ट की फोटो को ट्वीट किया और लिखा "हम आपके नेक कामों @SonuSood जी को सलाम करते हैं। यहां तक कि शब्द भी इस #CoronaPandemic समय के दौरान असहाय को आपकी मदद का वर्णन करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ओडिशा में पुरी समुद्र तट पर मेरा सैंडआर्ट सम्मान और आभार के साथ। पटनायक के ट्विटर अकाउंट पर छवि पोस्ट करने के बाद सूद ने इसे रीट्वीट किया और कलाकार को अविश्वसनीय कलाकृति के लिए धन्यवाद दिया। "सोनू सूद का ट्वीट पर लिखा ," आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इस दिन के साथ शुरुआत करने से मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। आपको बहुत-बहुत प्यार और शुभकामनाएँ।

उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने सोनू सूद को इसलिए किया था धन्यवाद
गौरतलब है कि सोनू सूद कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक टोल-फ्री नंबर लॉन्च किया, ताकि लोग मदद के लिए उनके पास पहुंच सकें। सूद ने केरल में फंसी 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट किया और शुक्रवार को उन्हें ओडिशा भेज दिया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर आभार व्यक्त किया था। ओडिशा के सीएम ने लिखा, "देशभर में # COVID19 लॉकडाउन के दौरान केरल में फंसी #Odisha लड़कियों की मदद करने के लिए आगे आने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को धन्यवाद। घर पहुंचने के लिए उनका मानवीय इशारा वाकई सराहनीय है।"












Click it and Unblock the Notifications