पुलवामा हमले के बाद भड़के सोनू निगम, बोले- 44 मरें या 440 जवान, आप क्यों दुखी हैं?
नई दिल्ली। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में शोक और गुस्सा का माहौल है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए इस फिदायीन हमले में देश के 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। ऐसे में हर कोई खून के बदले खून की मांग कर रहा है। वहीं कई बड़ी हस्तियां भी इस हमले पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। चाहे वे बॉलीवुड के सितारे हों या फिर क्रिकेटर हो सभी इस हमले को कायरतापूर्ण बता रहे हैं। इसी कड़ी में गायक सोनू निगम का गुस्सा भी फूटा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए कथित सेक्यूलर लोगों पर हमला किया और कहा 44 जवान शहीद हों या 440 आपको इससे क्या आप क्यों दुख जता रहे हैं? आप तो वो कीजिए जो सेक्यूलर लोग करते हैं। आप तो वो हैं जो कहते हैं- भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल हम शर्मिंदा हैं तो आप क्यों दुखी हो रहे हैं।

पुलवामा हमले के बाद क्या बोले सोनू निगम?
पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमले और उनकी शहादत को लेकर सोनू निगम बेहद गुस्से में नजर आए और उनका सारा गुस्सा कथित सेक्यूलर लोगों पर फूटा। सोनू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि- ‘जवानों की शहादत का अफसोस आप क्यों मना रहे हैं। आप तो भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसी सोच रखने वाले सेक्युलर लोग हैं। सुना है आप लोग बहुत बवाल मचा रहे हैं, दुख जता रहे हैं...क्योंकि कुछ सीआरपीएफ के लोग मर गए हैं। कुछ 44 लोग थे, 44 लोग हो या 440 लोग आप क्यों इतना दुखी हैं। इसमें दुख वाली क्या बात है। आप वो करिए जो इस देश में सही है। जो सेक्युलर लोग करते हैं। इन बातों पर दुख मनाना बीजेपी, आरएसएस, हिंदुत्ववादी, राष्ट्रवादी संस्थाओं पर छोड़ दीजिए। आप वो कीजिए जो सेक्युलर लोग करते हैं।'
सेक्यूलर लोगों पर सोनू का कड़ा तंज
हमले से गुस्साए सोनू निगम ने आगे तंज करते हुए कहा कि- 'अगर भारत में रहना है तो इस तरह की भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसी सेक्यूलर सोच होनी चाहिए। यहां तो वंदे मातरम बोलना गलत है। जवानों की मौत पर आप दुख मत मनाइये। आपको तो नमस्ते भी नहीं बोलना आप बस लाल सलाम बोलिए।' सोनू के इस वीडियो पर अब कर 1 मिलीयन व्यू आ चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर लगभग साढे़ तीन हजार कमेंट अब तक आ चुके हैं। कोई सोनू की बातों को सही बता रहा है तो कोई इसका विरोध कर रहा है।

कंगना रनौत बोलीं- शांति की बात अब मत करना
कंगना रनौत से जब पुलवामा हमले को लेकर सवाल किया गया तो वे बोलीं- पाकिस्तान में हमारे देश की सुरक्षा पर हमला नहीं किया बल्कि हमारे सम्मान पर हमला कर हमें धमकाया है। हमें इसपर प्रतिक्रिया दिखानी होगी वरना हमारी खामोशी को हमारी कायरता समझ लिया जाएगा। भारत का लहू आज बह रहा है हमारे बेटों का मारा जाना हमें चुनौती है। ऐसे समय में अगर कोई भी अहिंसा या शांति की बात करता है तो उसका मुंह काला कर गधे पर बैठा देना चाहिए और सड़कों पर सबके सामने उसे थप्पड़ मारने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications