सोनिया गांधी को 4 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट में इंफेक्शन के चलते होना पड़ा था भर्ती
नई दिल्ली। पेट दर्द की शिकायत के बाद रविवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सोनियां गाधी पेट में इंफेक्शन की बीमारी से पीड़ित हैं और समय-समय पर जांच के लिए अस्पताल जाती रही हैं। सर गंगाराम अस्पताल में इलाज कराते हुए आज (बुधवार) सोनिया गांधी को चौथे दिन अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, अब उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है।
पेट में इंफेक्शन से हैं पीड़ित
गौरतलब है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने इलाज के लिए अमेरिका भी जाती रही हैं लेकिन रविवार के दिक्कत ज्यादा होने की वजह से उन्हें आनन-फानन में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी की हेल्थ रिपोर्ट जारी करते हुए अस्पताल के बोर्ड प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने बुधवार को बताया कि उनकी सेहत अब सामान्य है और सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल से मिली छुट्टी
डी एस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को 2 फरवरी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में हमने उनके पेट में इंफेक्शन होने का पता चला, हालांकि 4 दिन उनको डॉक्टरों की निगरानी में रखे जाने के बाद बुधवार की सुबह अपने घर भेज दिया गया है। जिस समय उनको डिस्चार्ज किया गया उस दौरान भी उनकी हालत स्थिर थी।
Dr D S Rana, Chairman (Board of Management), Sir Ganga Ram Hospital: Sonia Gandhi was admitted to SGRH on 2nd February. She was diagnosed to be suffering from stomach infection. Mrs Gandhi has recovered&has been discharged today morning. She was stable at the time of discharge. pic.twitter.com/yWErz0sP61
— ANI (@ANI) February 5, 2020
अस्थमा की भी है समस्या
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोनिया गांधी राजधानी में एक रैली को संबोधित करने वाली थीं लेकिन इसी बीच सेहत खराब होने की वजह से उनकी रैली को भी रद्द कर दिया गया। आपको बता दें कि सोनिया गांधी को अस्थमा की भी समस्या रही है। ठंड में उनकी ये समस्या बढ़ जाती है। कई बार वो गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। वहीं वो इलाज के लिए अमेरिका भी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: निर्भया गैंगरेप केस: दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र और दिल्ली सरकार