मोदी सरकार को मिला कांग्रेस का साथ, सोनिया ने दी सेना को बधाई
नई दिल्ली। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार को कांग्रेस का साथ मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सेना की कार्रवाई का समर्थन किया है।

देश की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ: सोनिया
सोनिया गांधी ने कहा कि हम देश की रक्षा को लेकर सरकार की कार्रवाई के साथ हैं। हम मोदी सरकार को इस मुद्दे पर पूरा समर्थन करते हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने भारतीय सेना को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बधाई दी है।
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उम्मीद है कि पाकिस्तान इस कार्रवाई को समझेगा। उसे ये समझना चाहिए कि भारत के खिलाफ सीमा पार से आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पाकिस्तान को सोनिया गांधी ने दी नसीहत
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि पाकिस्तान आतंक का समर्थन करने के बजाय अपनी जमीन से इसे खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।
सर्वदलीय बैठक से पहले केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए पहुंची। सुषमा स्वराज ने इस दौरान सोनिया गांधी को सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई। उन्हें पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी।
कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी कार्रवाई का किया समर्थन
इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी ने भी कुछ ऐसी ही बातें कही थी। उन्होंने भी भारतीय सेना को उनकी कार्रवाई के लिए बधाई दी थी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि अगर हमारी सेना ने ये फैसला लिया है तो पूरे देश को उनका समर्थन करना चाहिए।
हालांकि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के पूरे तथ्य सामने आने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications