सोनिया ने पवार-ममता को किया फोन, कहा- 'लोगों के दर्द को दूर करने वाला राष्ट्रपति चाहिए'

नई दिल्ली, 12 जून। आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेताओं से संपर्क साधा है। एनसीपी चीफ शरद पवार, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी समेत सोनिया गांधी ने कई विपक्षी नेताओं को संपर्क किया है। इन नेताओं से बातचीत के बाद सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को यह जिम्मेदारी दी है कि वह अन्य विपक्षी नेताओं से संपर्क करें क्योंकि सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। कांग्रेस चाहती है कि देश को ऐसे राष्ट्पति की जरूरत है जो देश के संविधान,लोकतांत्रित संस्थानों, आम नागरिकों की रक्षा करे।

sonia gandhi

हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी नाम को आगे नहीं किया गया है कि वह किसे राष्ट्पति के पद पर देखना चाहती है, लेकिन पार्टी का कहना है कि देश का अगला राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए, जोकि की देश के खंडित सामाजिक ताने-बाने पर मरहम लगा सके। कांग्रेस पार्टी की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि चर्चा और विचार-विमर्श खुले दिमाग से होने चाहिए। हमारा मानना है कि कांग्रेस पार्टी को अन्य राजनीतिक दलों के साथ इस चर्चा को आगे बढ़ाना चाहिए।

Recommended Video

    Delhi: Sonia Gandhi Ganga Ram Hospital में भर्ती, जानें कैसी है तबीयत | वनइंडिया हिंदी |*News

    बता दें कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होगा। 21 जुलाई को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है, ऐसे में नए राष्ट्रपति को 25 जुलाई को शपथ लेना है। इससे पहले 2017 में 17 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था। राष्ट्रपति चुनाव के लिए लोकसभा,राज्यसभा और राज्यों की विधानसभा के सदस्य मिलकर एक निर्वाचन मंडल बनाते हैं, जिसके बाद राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न होता है। इसमे कुल 776 सांसल, 4120 विधायक हिस्सा लेते हैं, जिनका कुल मूल्य 1098803 होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+