सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म, ईडी ने 25 जुलाई को फिर बुलाया
नई दिल्ली, 21 जुलाई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में आज की पूछताछ खत्म हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी को 25 जुलाई को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें, ईडी के अधिकारियों ने आज करीब तीन घंटे तक कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ की। पेशी से पहले दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी के जनपथ स्थित आवास और ईडी कार्यालय के बीच एक किलोमीटर के रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। इलाके के आसपास यातायात पर भी प्रतिबंध था। कांग्रेस ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है और इसे ''राजनीतिक प्रतिशोध'' करार दिया है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

ED घर जाकर भी बयान ले सकती थी: अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, सोनिया गांधी को जैसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो बीजेपी में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होंने देश में 2 कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग। सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ईडी वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ईडी घर जाकर बयान लेती है।
अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए: शशि थरूर
कांग्रेस नेता सलमान खु्र्शीद ने कहा, आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। बीजेपी मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश में दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कबसे इस देश की सेवा करते आ रहा है। शशि थरूर ने कहा कि ये अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
ईडी-सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीज़ें वे (बीजेपी) तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैं। खड़गे ने कहा, हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ईडी-सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं।
सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है: दीपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है। सरकार दुरुपयोग कर रही है तो हम उसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। ये हमारा अधिकार है, लेकिन सरकार को ये भी बर्दाशत नहीं है कि विपक्ष आवाज उठाए। ये सोनिया जी और पार्टी की आवाज को दबा नहीं सकते।
हम ना दबेंगे, ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे: सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, पिठ्ठू ईडी, डरपोक सीबीआई और आईटी ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी। सुरजेवाला ने कहा, हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे। प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है। ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी।
-
Delhi Dehradun Expressway: ₹11,800 करोड़ की लागत, 4 फेज और ढाई घंटे का सफर, एक्सप्रेसवे की खास बातें -
नई दिल्ली पुलिस ने फर्जी न्यायिक अधिकारी अरेस्ट -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Delhi Power Cut: 12 अप्रैल को वीकेंड पर दिल्ली के इन पॉश इलाकों में बिजली कटौती, चेक करें BRPL की लिस्ट -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications