Women Reservation Bill पर बहस के लिए सोनिया गांधी हो सकती हैं कांग्रेस की मुख्य वक्ता
Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन नई संसद में मंगलवार को 27 साल बाद एक बार फिर महिला आरक्षण बिल गूंजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। अब सूत्रों की मानें तो बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस के लिए कांग्रेस की ओर से पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्य वक्ता हो सकती हैं।
आपको बता दें कि 2010 में राज्यसभा ने बिल पारित कर दिया। लेकिन, लोकसभा द्वारा पारित नहीं हो पाने के कारण यह बिल रद्द हो गया। इस बिल के लागू होते ही लोकसभा में कम से कम 181 महिला सांसद चुनकर आएंगी। फिलहाल, सदन में महिला सदस्यों की संख्या 82 है। कांग्रेस ने किया समर्थन...

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक जल्द से जल्द लाया और पारित किया जाए। महिला आरक्षण बिल की मांग यूपीए और हमारी नेता सोनिया गांधी ने शुरू की थी। इसमें इतना समय लग गया, लेकिन हम करेंगे। अगर इसे पेश किया जाए तो खुश होइए।
इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि पार्टी लंबे समय से संविधान 108वें संशोधन विधेयक, 2008 विधेयक को लागू करने की मांग कर रही है।उन्होंने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण लागू करने की मांग कर रही है। हम कथित तौर पर आने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत करते हैं और विधेयक के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications