क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

रूटीन चेकअप के लिए राहुल संग विदेश रवाना हुईं सोनिया गांधी, दो हफ्ते बाद आएंगी वापस

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना हो गयी हैं, उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी गये हैं। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए विदेश गयी हैं। वे दो सप्ताह तक वहीं रहेंगी। वे दोनों विदेश से लौटने के बाद संसद सत्र में शामिल होंगे। आपको बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। लोकभा अध्यक्ष ने 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद सत्र को कोविड-19 महामारी के हवाले से ऐतिहासिक करार दिया है। इस बार मॉनसून सत्र 18 दिन का होगा और 1 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा।

sonia gandhi rahul gandhi

गौरतलब है कि सोनिया गांधी का वर्ष 2011 में अज्ञात बीमारी के बाद विदेश में आपरेशन हुआ था, जिसके बाद वे हर साल रूटीन चेकअप के लिए विदेश जाती हैं। इस बार भी वे रूटीन चेकअप के लिए गयी हैं। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि सोनिया गांधी इलाज के लिए किस देश जाती हैं। पिछले दिनों दिल्ली में भी उनका चेकअप हुआ था।

सोनिया गांधी के विदेश जाने की पुष्टि कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर की है। सुरजेवाला ने लिखा है, "रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बाहर जा रही हैं, जो कि महामारी की वजह से टल गया था। राहुल गांधी भी उनके साथ हैं।"

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही सोनिया गांधी ने कांग्रेस में शीर्ष पर बड़ा फेरबदल करते हुए सीडब्ल्यूसी पुनर्गठित की। सोनिया गांधी ने नए महासचिवों और प्रभारियों की भी नियुक्ति की। सोनिया गांधी के सहयोग के लिए छह सदस्यीय विशेष कमिटी भी बनाई गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में यह कमिटी उनके सम्पर्क में रह कर नियमित कामकाज देखेगी।

दिल्‍ली दंगे की चार्जशीट में आया येचुरी, योगेंद्र यादव सहित कई जानीमानी हस्‍तियों का नाम, बनाया गया साजिश रचने का आरोपीदिल्‍ली दंगे की चार्जशीट में आया येचुरी, योगेंद्र यादव सहित कई जानीमानी हस्‍तियों का नाम, बनाया गया साजिश रचने का आरोपी

Comments
English summary
Sonia Gandhi has gone abroad for two weeks for a routine check-up, Rahul Gandhi has accompanied her. They will attend the Parliament session after returning.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X