Sonia Gandhi की बैठक रीशेड्यूल हुई, अब 15 जुलाई को ही संसद में सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगे कांग्रेस नेता
Congress संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार का घेराव करने की तैयारियों में जुट गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणनीति बनाने के लिए संसद सत्र की शुरुआत से पहले सोनिया गांधी के आवास पर बैठक करेंगे।
कांग्रेस की बैठक के संबंध में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के अलावा सरकार के घेराव वाली रणनीति और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक बुलाई है।

बैठक 15 जुलाई को पुनर्निर्धारित की गई है। इससे पहले खबर आई थी कि सोनिया गांधी के आवास पर 16 जुलाई को कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की मीटिंग होगी। बैठक में कांग्रेस के सभी कद्दावर नेताओं की मौजूदगी होगी।
The meeting has been rescheduled to July 15th. https://t.co/ic5rtXI1op
— ANI (@ANI) July 12, 2023
बता दें कि राहुल गांधी के सांसदी गंवाने के बाद संसद के मॉनसून सेशन में महंगाई के मुद्दे पर जोरदार हंगामे के भी आसार हैं। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर संसद में सरकार को घेरने की तैयारियां हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications