क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सोनभद्र: प्रियंका गांधी का धरना खत्म, पीड़ितों से मुलाकात के बाद गेस्ट हाउस छोड़ा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बुधवार को जमीन विवाद में दस लोगों की मौत के मामले में सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष के नेता पीड़ितों से मिलने सोनभद्र जाना चाहते हैं लेकिन प्रशासन किसी को भी गांव तक नहीं जाने दे रहा है। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। शुक्रवार को सोनभद्र जाते हुए प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनको मिर्जापुर रखा गया है, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। शनिवार को कांग्रेस के कई नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। टीएमसी और सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी पुलिस ने रोक लिया है।

sonbhadra

Newest First Oldest First
3:09 PM, 20 Jul

चुनार किले से निकलीं प्रियंका वाराणसी जाएंगी। वो वहां काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में पूजा करेंगी।
2:40 PM, 20 Jul

डीएम, सोनभद्र अंकित अग्रवाल ने कहा है कि गांव में हिंसा के बाद हालात नाजुक हैं। ऐसे में 144 लागू कर किसी भी राजनीतिक दल या दूसरे संगठनों को वहां जाने से रोका गया है। हालात सामान्य होने पर 144 हटा ली जाएगी।
2:38 PM, 20 Jul

पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद प्रियंका ने धरना खत्म कर दिया। प्रशासन ने भी उनकी हिरासत खत्म करते हुए उनको जाने की इजाजत दे दी है।
2:37 PM, 20 Jul

मिर्जापुर के चुनार हाउस में प्रियंका गांधी ने अपना धरना खत्म कर दिया है। अब वो वहां से निकल रही हैं। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वो करीब 26 घंटे से वो प्रशासन से भिड़ी हुई थीं।
2:03 PM, 20 Jul

प्रियंका का धरना खत्म हो गया है। प्रियंका ने कहा है कि वो पीड़ितों से मिल चुकीं लेकिन हिरासत में हैं। डीएम ने साफ किया है कि गांधी अब हिरासत में नहीं हैं।
2:02 PM, 20 Jul

प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों को कांग्रेस 10 लाख रुपये देगी। गांधी ने कहा कि ये उनके जख्मों पर मरहम की छोटी सी कोशिश है। साथ ही प्रियंका ने पीड़ितों को उनकी जमीन वापस दिलानी की भी मांग की है।
2:00 PM, 20 Jul

प्रियंका ने कहा कि अभी प्रशासन ने इजाजत नहीं दी लेकिन जब भी मौका मिलेगा तो वो सोनभद्र जरूर जाएंगी।
1:59 PM, 20 Jul

करीब 26 घंटे तक पुलिस हिरासत में धरना पर बैठी में प्रियंका ने कहा है कि मैंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। मैं इसीलिए आई थी, मेरा मकसद पूरा हुआ।
1:57 PM, 20 Jul

मृतकों के परिजनों से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की।
1:57 PM, 20 Jul

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़ित परिजनों को योगी सरकार सुरक्षा दे और 25- 25 लाख रुपये का मुआवजा दे।
1:57 PM, 20 Jul

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़ित परिजनों को योगी सरकार सुरक्षा दे और 25- 25 लाख रुपये का मुआवजा दे।
1:55 PM, 20 Jul

सोनभद्र पीड़ितों से मिलने के बाद मिर्जापुर के डीएम ने कहा कि प्रियंका ना हिरासत में नहीं हैं। वो जा सकती हैं।
1:39 PM, 20 Jul

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि प्रियंका राजनीति करने सोनभद्र जा रही हैं। सरकार को वहां शान्ति रखनी है, ऐसे में किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
1:38 PM, 20 Jul

प्रियंका गांधी से मिलने आए पीड़ित परिवारों ने कहा, हमें जब पता चला कि वो हमसे मिलने आईं लेकिन उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ऐसे मेें हम खुद ही यहां आए हैं।
1:12 PM, 20 Jul

सोनभद्र में नेताओं और वीईपी लोगों के जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। कमिश्नर ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं।
1:11 PM, 20 Jul

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बताया है कि उनको वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। काफी देर बाद अब चुनार जाने की इजाजत दी गई है।
1:04 PM, 20 Jul

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि गरीब, पीड़ित लोगों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। ये किस तरह की तानाशाही है, समझ से परे है।
1:02 PM, 20 Jul

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा है कि हम सिर्फ तीन लोग हैं आखिर हमें पीड़ितों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। हम मामले को संसद में उठाएंगे।
12:57 PM, 20 Jul

सोनभद्र हत्याकांड पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
12:56 PM, 20 Jul

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा है कि सोनभद्र के पीड़ितों से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है। एसपी ने हमें यह नहीं बताया कि किस धारा के तहत हिरासत में लिया गया है। हमने उनसे कहा है कि हम सहयोग करेंगे, हमारी इच्छा घायलों से मिलने की है।
12:56 PM, 20 Jul

तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी एयरपोर्ट पर रोका गया। जिसके बाद टीएमसी नेता यहां धरने पर बैठ गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन भी शामिल हैं।
12:51 PM, 20 Jul

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि प्रियंका गांधी को दो दिन से हिरासत में ले रखा है। बीजेपी ने भूमाफियाओं के साथ मिलकर साजिश रची है। बीजेपी आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करना चाहती है।
12:50 PM, 20 Jul

सोनभद्र के पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा और राज बब्बर समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बनारस एयरपोर्ट पर रोका गया और फिर हिरासत में ले लिया गया है।
12:49 PM, 20 Jul

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और राज्य के कई नेताओं ने राज्यपाल राम नाईक से मिलकर उनको सोनभद्र मामले पर ज्ञापन दिया है।
12:48 PM, 20 Jul

सभी परिवारों से ना मिलने देने पर प्रियंका ने मीडिया से कहा, मैं प्रशासन की मानसिकता समझ नहीं पा रही हूं. वो मुझे क्यों परिवारों से नहीं मिलने दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं, आप पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन पर दबाव बनाइए।
12:48 PM, 20 Jul

प्रियंका ने यहां कहा कि जब प्रशासन को लोगों की मदद करनी थी, उनकी सुरक्षा करनी थी तब उनका साथ नहीं दिया गया। अब भी उनको ही तंग किया जा रहा है। मुझसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा, जब तक मैं उन परिवारों के सदस्यों से नहीं मिलूंगी। मैं यहां से नहीं जाऊंगी।
12:47 PM, 20 Jul

सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात को लेकर प्रियंका गांधी तो से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी एक बार फिर धरने पर बैठ गई हैं। प्रियंका पीड़ित परिवारों से 15 सदस्य में से सिर्फ दो से ही मिलने देने पर नाराज हैं।
12:47 PM, 20 Jul

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल इलाके के उम्भा गांव में बुधवार को भूमाफिया के लोगों ने जमीन पर कब्जे के लिए गोली चलाकर दस लोगों की हत्या कर दी थी।

Comments
English summary
sonbhadra firing case congress leader priyanka gandhi live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X