Sonam Wangchuk Hunger Strike: Salman बोले- मैं खाना भेजूं? Tendulkar ने क्यों कहा 'कभी शॉर्टकट मत लो'?
Sonam Wangchuk Hunger Strike Salman Khan Post: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर जारी आंदोलन अब देशव्यापी होता नजर आ रहा है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन, राजनीतिक घमासान के बीच बॉलीवुड और खेल जगत की दिग्गज हस्तियां भी मैदान में उतर आई हैं।
'भाईजान' सलमान खान ने छात्रों से घर लौटने की अपील की और लद्दाखी एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। साथ ही कहा कि जरूरत पड़े तो मैं घर से खाना भेज दूंगा। वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि फेल होना ठीक है, चीटिंग नहीं। कभी शॉर्टकट मत लो। आइए विस्तार से जानते हैं कि ठीक-ठीक क्या कहा?

Sonam Wangchuk से सलमान ने की ये अपील, कहा- मैं घर से खाना भेज दूं
23 जुलाई को सलमान खान ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर छात्रों और सोनम वांगचुक से सीधा संवाद किया। उन्होंने लिखा कि पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए।
सोनम वांगचुक को संबोधित करते हुए सलमान ने कहा, 'सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।
Salman Khan ने बचपन की तस्वीर शेयर की, कहा- बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन
इससे एक दिन पहले 22 जुलाई को सलमान ने छात्र आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था। स्कूल दिनों की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि इसे हिंसा का रूप लेना पड़ा। मेरी संवेदनाएं उन छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं जो घायल हुए। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है... हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं। यह आंदोलन सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। कितने साहसी और निडर!'
सलमान ने स्पष्ट कहा कि मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। 'इसका श्रेय केवल छात्रों को जाता है। मुझे यकीन है कि सरकार उन्हें समर्थन देगी और मजबूत शिक्षा प्रणाली बनाएगी। यह विन-विन स्थिति है।'
Sachin Tendulkar बोले- 'फेल होना ठीक है, चीटिंग नहीं'
क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए गहरा संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि उनके पिता प्रोफेसर थे, जो कई युवा छात्रों के मेंटर रहे। बचपन में पिता ने सिखाया- 'फेल होना ठीक है, चीटिंग नहीं। कभी शॉर्टकट मत लो।'
तेंदुलकर ने आगे कहा कि समाज के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम कल्चर को आकार दें। जो समाज कोशिश से ज्यादा नतीजों को प्राथमिकता देता है, वह मेरिटोक्रेसी की बजाय शॉर्टकट तलाशेगा। आज जब छात्रों को निराशा होती है कि उनकी मेहनत का फल नहीं मिला, तो यह समझ में आता है। हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें दोबारा ऐसा महसूस न हो।'
उन्होंने युवा भारत को देश की सफलता का ईंधन बताया और माता-पिता, शिक्षक, स्कूल व प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी पर जोर दिया। 'हमें ऐसा कल्चर बनाना होगा जहां कड़ी मेहनत का इनाम मिले, ईमानदारी को बढ़ावा मिले और काबिलियत की जीत हो। जय हिंद!'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, 25 से ज्यादा दिनों का संघर्ष
आपको बता दें कि, लद्दाखी इंजीनियर और पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं। 28 जून से शुरू हुए इस अनशन का 25वां दिन बीत चुका है। वे गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती हैं। उनका आंदोलन छात्रों की पीड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर ले आया है। सलमान की अपील के बावजूद सोनम अभी अनशन जारी रखने के पक्ष में दिख रहे हैं, हालांकि स्वास्थ्य चिंता का विषय बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
