भाजपा एमपी हेगड़े के महात्मा गांधी के संघर्ष को ड्रामा बताने पर सोनम कपूर ने कहा- हे राम!
हेगड़े ने महात्मा गांधी के संघर्षको बताया ड्रामा तो सोनम कपूर बोलीं- हे राम!
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े के महात्मा गांधी के आजादी आंदोलन को ड्रामा कहने पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। सोनम कपूर ने हेगड़े के बयान की खबर की रीट्वीट करते हुए लिखा, "हे राम!" इससे पहले शाहीन बाग और जामिया में हिंसा को लेकर भी सोनम ट्वीट कर चुकी हैं। सोनम ने कहा कि देश में ऐसा नहीं होना चाहिए।
Recommended Video
सोनम ने किया ट्वीट
बीजेपी सांसद अनंत कुमार ने महात्मा गांधी के बारे में कहा है कि ऐसे लोगों को भारत में महात्मा क्यों कहा जाता है। पूरे स्वतंत्रता आंदोलन का मंचन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से हुआ। उनका स्वतंत्रता आंदोलन सिर्फ ड्रामा था। इसी पर सोनम ने ट्वीट कर हे राम लिखा। महात्मा गांधी को 1948 में जब गोली मारी गई थी तो उनके आखिरी शब्द भी हे राम ही थे।
शाहीन बाग फायरिंग पर जताई चिंता
इससे पहले दिल्ली के शाहीन बाग में फायरिंग की घटना पर सोनम कपूर ने चिंता जताते हुए ट्वीट किया था। सोनम ने ट्वीट में लिखा, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटने वाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए, यह घृणा को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह मजहब कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है।
महात्मा गांधी पर हेगड़े के बयान से बीजेपी आलाकमान नाराज, बिना शर्त माफी मांगने को कहा
ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं
सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर समाजी और राजनीतिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखती रही हैं। शाहीन बाग और हेगड़े के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। कई लोगों ने हेगड़े का ही पक्ष ले लिया है तो कई लोग उन्हें इस सबसे दूर रहने की ही सलाह दे रहे हैं।
जामिया पर फायरिंग करने वाले युवक की वोटर आईडी वायरल, उम्र लिखी है 20 साल