पे गैप पर सोनम कपूर का खुलासा, कहा- हीरो के बराबर फीस मांगने पर हाथ से गईं कई फिल्में

मुंबई, 5 जुलाई: बाहर से देखने पर बॉलीवुड में सब कुछ सही नजर आता है, लेकिन वहां की दुनिया में बहुत असमानताएं है। जिस वजह से कभी नेपोटिज्म का मुद्दा उठता है, तो कभी पे गैप का। किसी वक्त नेपोटिज्म को लेकर लोगों के निशाने पर रहीं सोनम कपूर ने अब खुद पे गैप का मुद्दा उठाया है। साथ ही ये आशंका जताई कि अगर वो इसके खिलाफ खड़ी होंगी, तो बॉलीवुड में उनको बहुत कम काम मिलेगा।

पे गैप हास्यास्पद

पे गैप हास्यास्पद

एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा कि बॉलीवुड में पे गैप हास्यास्पद है। वो इसके लिए खड़ी भी हो सकती हैं, लेकिन एक समस्या है। अगर वो ऐसा करती हैं तो उन्हें वो रोल नहीं मिलेंगे, जो वो कर रही हैं। हालांकि उनको इससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वो ऐसा कर सकती हैं। वो पिछले दो-तीन सालों से ये महसूस कर रहीं कि उनको किसी को जज करने का अधिकार नहीं है। उनको विशेषाधिकार प्राप्त है, इसलिए कठिन चुनाव करना उनके लिए कठिन नहीं है।

हीरो के बराबर मांगी फीस

हीरो के बराबर मांगी फीस

वहीं सोनम ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने कई फिल्मों में हीरो के बराबर फीस मांग ली थी। इसका नतीजा ये हुआ कि वो फिल्में उनके हाथ से निकल गईं। हालांकि उनको इस सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि वो प्रीविलेज्ड परिवार से आती हैं। वहीं दूसरी ओर इन दिनों सोनम 'ब्लाइंड' नाम की फिल्म पर काम कर रही हैं। उस पर उन्होंने कहा कि दोपहर तीन बजे से उनकी शूटिंग शुरू हो जाती थी, जो दूसरे दिन सुबह 4 बजे तक चलती थी। इस दौरान उन्होंने आंखों में सफेद लेंस लगाकर काम किया, वाकई में वो उनके लिए काफी मुश्किल था।

तापसी ने सबसे पहले उठाया मुद्दा

तापसी ने सबसे पहले उठाया मुद्दा

सोनम से पहले तापसी पन्नू ने पे गैप का मुद्दा उठाया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में फीस को लेकर भेदभाव होता है। कई बार तो उन्हें हीरो की फीस के बदले 5-10 प्रतिशत पैसे ही मिले हैं। ऐसे में उनको गुस्सा आना लाजमी है। उन्होंने आगे कहा कि कई बार बहुत ही निराशा होती है, क्योंकि वो हीरो के बराबर ही मेहनत करती हैं, लेकिन पैसे सही से नहीं मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+