क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: सोनम के रिसेप्शन में शाहरुख-सलमान संग पापा अनिल कपूर ने बांधा समा

बॉलीवुड की मसकली सोनम कपूर अब मिसेज आहूजा बन गई हैं। सोनम ने मंगलवार को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से मुंबई में शादी की। शादी सिख रीति रिवाज से पारपंरिक तरीके से संपन्न हुई।

Google Oneindia News
Shah Rukh Khan, Anil Kapoor, Ranveer Singh

मुंबई। बॉलीवुड की मसकली सोनम कपूर अब मिसेज आहूजा बन गई हैं। सोनम ने मंगलवार को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से मुंबई में शादी की। शादी सिख रीति रिवाज से पारपंरिक तरीके से संपन्न हुई। शादी के बाद शाम को एक फाइव स्टार होटल में फिल्म इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन रखा गया, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। रिसेप्शन में सोनम के पापा अनिल कपूर, भाई अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान ने मिलकर ऐसी महफिल सजाई की मसकली का रिसेप्शन यादगार बन गया। देखिये सोनम के रिसेप्शन के सभी वायरल वीडियो-

केक काटकर शुरू हुई सेरेमनी

रिसेप्शन केक काटकर शुरू किया गया। सोनम और आनंद के लिए खास 6 टियर का केक तैयार किया गया था।

दोस्तों ने तैयार किया वेलकम डांस

सोनम के दोस्तों ने उनके लिए एक खास वेलकम डांस तैयार किया था। सेरेमनी के शुरुआत में सभी ने उस डांस से नए जोड़े का वेलकम किया।

फिर शुरू हुआ डांस का सिलसिला

इसके बाद तो एक के बाद एक सितारों ने स्टेज पर आग लगा दी। डायरेक्टर करण जौहर ने सोनम की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के गाने पर जबरदस्त डांस किया।

पापा अनिल कपूर और भाई अर्जुन ने जमाई मेहफिल

स्टेज पर पहुंच कर डांस करने वालों में सबसे पहले अनिल कपूर और अर्जुन कपूर थे। दोनों ने अर्जुन के गाने 'दिल में बजी घंटियां' पर डांस किया।

अनिल कपूर का झक्कास डांस

बेटी की शादी हो और अनिल कपूर अपना झक्कास डांस न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। ढपली के साथ 'माई नेम इज लखन' पर भी थिरके अनिल कपूर।

'बचना ऐ हसीने' पर थिरके रणवीर-अनिल

अनिल कपूर ने रिसेप्शन में मौजूद लगभग सभी सितारों के साथ डांस किया। अपने ऑनस्क्रीन बेटे रणवीर के साथ वो 'बचना ऐ हसीने' पर थिरके।

अपनी क्वीन गौरी संग किंग खान भी नाचे

इसके बाद स्टेज पर किंग खान शाहरुख अपनी पत्नी गौरी संग आए। शाहरुख, गौरी और अनिल कपूर ने 'लंदन ठुकदा' पर डांस किया।

सोनम-आनंद, करीना-सैफ ने किया कपल डांस

सोनम कपूर-आनंद आहूजा और करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गूड़ियां' पर किया डांस।

सोनम की मां सुनीता के लिए सलमान-शाहरुख ने गाया गाना

सोनम के रिसेप्शन में जब बॉलीवुड के करण-अर्जुन की जोड़ी मिली तो धमाल मचना तो तय था। शाहरुख और सलमान, दोनों ने सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर के लिए गाना भी गाया।

जब साथ आए शाहरुख-सलमान-अनिल और मिका

स्टेज पर गानों की जिम्मेदारी मिका सिंह ने संभाली हुई थी। मिका के गानों पर शाहरुख, सलमान और अनिल कपूर ने जमकर डांस किया। डांस कर के सितारों का हाल इतना बेहाल हो गया था कि सभी ने अपनी शर्ट के बटन तक खोल डाले थे।

डांस कर बेहाल हुआ सितारों का हाल

शाहरुख, सलमान और अनिल कपूर काफी समय तक रिसेप्शन में डांस करते रहे। शाहरुख ने तो इसके लिए ट्वीट भी किया है।

'बेटियों के प्यार के लिए खूब नाचा'

शाहरुख ने लिखा कि, 'मुझे मालूम है जब दिल के टुकड़े की शादी होती है तो कैसा लगता है। अपने प्रेरणास्त्रोत के साथ बेटियों के प्यार के लिए जमकर डांस किया।'

वारयल हुए डांस के वीडियो

अनिल कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और सलमान खान ने सोनम के रिसेप्शन में अपने डांस से ऐसी आग लगाई कि इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

जब सोनम को इतने लड़कों ने किया प्रपोज

सोनम की शादी वाले दिन ही उन्हें खूब सारे लड़कों ने प्रपोज कर दिया। देखिये वीडियो-

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

ये भी पढ़ें: शादी होते ही सोनम कपूर ने बदला सरनेम, फैंस ने ली चुटकी

Comments
English summary
Sonam Kapoor-Anand Ahuja Reception: Anil Kapoor, Shah Rukh Khan, Salman Khan, Ranveer Singh, Arjun Kapoor Sets Dance Floor On Fire.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X