आनंद ने सोनम को रोमांटिक अंदाज में लगाया गले तो छोटी साली ऐसे छेड़ा
नई दिल्ली। सोनम कपूर की शादी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। सोनम के पति आनंद ने अपने इंस्टा पर दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। कई फिल्मी सितारों ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है तो कुछ यूजर्स को ये तस्वीर देख विराट और अनुष्का की याद आ रही है।
सोनम की बहन बोली मैं सांस भी नहीं ले पा रही
सोनम और आनंद के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर तस्वीर पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। फोटो पर रणवीर सिंह और कई फिल्मी सितारों ने हार्ट्स बनाकर रिऐक्ट किया है। सोनम की बहन (बोनी कपूर की बेटी) जाह्नवी कपूर ने लिखा है, 'आप लोग बहुत क्यूट हैं, मैं सांस भी नहीं ले पा रही।'
विराट अनुष्का आए याद
सोनम और आनंद की इस वायरल तस्वीर की तुलना क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की गले मिलते हुए वायरल हुई तस्वीर से खूब हो रही है। कुछ यूजर्स ने तो सोनम और आनंद के इस पोज को विराट अनुष्का की कॉपी बताया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी शादी के बाद ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की थी।
8 मई को हुई शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मंगलवार (8 मई) को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ आज शादी की है। दोनों ने गुरुद्वारे में पारंपरिक तरीके से शादी की। सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुई। मुंबई में शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड और राजनीति जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, तस्वीरें