'सोनाली फोगाट को पार्टी में जबरन कोई खतरनाक केमिकल पिलाया गया', गोवा पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
पणजी, 26 अगस्त। बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी एक के बाद एक खुलासों के चलते उलझती जा रही है। सोनाली फोगाट की मर्डर की कहानी में गोवा पुलिस के बयान के बाद एक और ट्विस्ट आ गया है। पुलिस ने कहा है कि बीजेपी नेता को ड्रग दिया गया था जो उनकी मौत की वजह हो सकती है। गोवा पुलिस का बयान तब आया है जब एक दिन पहले गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली को चोट लगने का खुलासा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
गोवा के आईजी ओमवीर सिंह विश्नोई ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जो सीसीटीवी फुटेज क्लब से लिए गए उसमें देखा गया कि सुधीर सांगवान और उसका एसोसिएट सुखविंदर सिंह पीड़िता के साथ क्लब में पार्टी कर रहे हैं। उसी में ये देखा गया कि एक संदिग्ध आरोपी पीड़िता को कुछ जबरदस्ती पिला रहा है।
Recommended Video

ड्रिंक में मिलाकर पिलाया गया केमिकल
आईजी ने आगे कहा "जब हमने इस तथ्य के बारे में पूछताछ की तो सुखविंदर और सुधीर सांगवान ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने पीड़िता को कोई अप्रिय रसायन लिक्विड में मिलाकर पिलाया जिसके बाद पीड़िता अपना होश खो बैठी। फिर उसे संभाला जाता है। दूसरे शॉट में देखा जाता है कि उसे कुछ पिलाया जा रहा है।"

सुबह 4.30 बजे टॉयलेट में लेकर जाते दिखे आरोपी
पीसी में आईजी ने कहा "जब सुबह 4.30 बजे जब अपने आप को संभालने में नाकाम रही तो मुलजिम पीड़िता को लेकर टॉयलेट की तरफ लेकर जाता है। वहां करीब दो घंटे तक वे रहते हैं जिसका कोई स्पष्टीकरण आरोपी ने अभी तक नहीं दिया है। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में पूछताछ के दौरान बाकी बातें सामने आएंगी कि उसने क्या पिलाया है और कहां पर फेंका है इसका पता चलेगा।"
(तस्वीर में आरोपी सुधीर के साथ सोनाली)

दो सहयोगियों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार
गोवा पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगट की हत्या में शामिल होने के आरोप में सोनाली ने दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। गोवा पुलिस ने ये कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की थी जिसमें पता चला था कि सोनाली फोगाट के शरीर पर कई दबाव वाली चोटों के निशान पाए थे।
वहीं समाचार एजेंसी ने गोवा पुलिस के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा था कि सोनाली फोगाट के शरीर पर धारदार चोट के निशान नहीं मिले हैं।

भाई ने लगाया था रेप का आरोप
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सबसे पहला आरोप उनके भाई ने ही लगाया था। सोनाली के भाई ने पहली बार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर शक जाहिर किया था। इसके साथ ही उन्होंने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया था कि सुधीर सांगवान ने कई बार सोनाली का रेप भी किया था और वह सोनाली को ब्लेकमेल कर रहा था। भाई रिंकू ने यह भी कहा था कि सोनाली की हत्या की गई है और उनके खाने में कुछ मिलाया गया था।

परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत
सोनाली के परिवार ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मौत के मामले में निजी सहायक (पीए) सुधीर सांगवान और उसके एसोसिएट सुखविंदर वासी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। रिंकू ने दावा किया था कि सुधीर ने तीन साल पहले खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सोनाली के साथ रेप किया था। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया और धमकी देता था कि किसी को बताया तो वायरल करके राजनीतिक और फिल्मी कैरियर बर्बाद कर दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications