'12 हजार में खरीदा गया था ड्रग्स, ड्रिंक में नहीं पानी में मिलाकर पिलाया गया', सोनाली केस हुए और कई खुलासे
'12 हजार में खरीदा गया था ड्रग्स, ड्रिंक में नहीं पानी में मिलाकर पिलाया गया', सोनाली केस हुए और कई खुलासे
नई दिल्ली, 29 अगस्त: भाजपा नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की गोवा में हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोनाली फोगाट हत्या मामले में अब पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट में सोनाली फोगाट कब गोवा पहुंची, कहां से और कैसे उन्हें ड्रग्स दिया गया, मौत की साजिश लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक, सारी कहानी बताई गई है। इसमें ये भी बताया गया है कि कैसे सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखबिंदर सिंह ने सोनाली को कर्लीज क्लब पार्टी में ड्रग्स दिए। आइए जानें इस केस जुड़ें अब तक के सारे अपडेट

जानिए कब गोवा पहुंची थी सोनाली फोगाट
आज तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गोवा की अंजुना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रशल देसाई ने एक कंप्लेंट कॉपी बनाई है। ताकी अगर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए तो पुलिस सारी केस की रिपोर्ट सौंप सके। इस रिपोर्ट में फाइल में बताया गया है कि सोनाली फोगाट सुधीर पाल सांगवान और सुखविंदर के साथ 22 अगस्त को गोवा पहुंची थीं। गोवा में सोनाली द ग्रैंड लियोनी रिसोर्ट में ठहरी थी। इस रिसॉर्ट से रात के 10 बजे सोनाली फोगाट कर्लिस क्लब पार्टी के लिए पहुंची थीं। सोनाली के साथ पार्टी में सुधीर सांगवान और सुखविंदर भी उनके साथ थे।
Recommended Video

कैसे हुई सोनील फोगाट की मौत?
गोवा पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी में सोनाली फोगाट को रात करीब 2.30 बजे बेचैनी महसूस हुईथी। इसके बाद सुधीर सांगवान उन्हें लेडीज बाथरूम में ले गया। टॉयलेट में सोनील को उल्टियां हुईं। इसके बाद सोनाली पार्टी में वापस आकर फिर से डांस करने लगीं। पार्टी में इसी दौरान सोनाली को ड्रिंक में नहीं बल्कि पानी में ड्रग्स मिलाकर सुधीर सांगवान ने पिलाया था। इसके बाद फिर से 4.30 बजे सोनाली फोगाट को सुधीर सांगवान वाशरूम में लेकर गया। इसके बाद उन्होंने सुधीर को बताया कि वह टॉयलेट में बैठी रहीं क्योंकि वह खुद से चल भी नहीं पा रही थी।

बाथरूम में सो गई थीं सोनाली फोगाट
सुधीर ने पुलिस को बताया कि सोनाली फोगाट ठीक ,से चल नहीं पा रही थीं और कुछ देर वह टॉयलेट में ही सो गई थीं। करीब सुबह 6 बजे सुधीर और सुखविंदर दो अन्य लोगों की मदद से सोनाली को पार्किंग एरिया में ले गए और वहां से उन्हें ग्रैंड लियोनी रिसोर्ट में लाया गया। जहां से कुछ देर बाद सोनाली को फिर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कहां और कितने में खरीदा गया था ड्रग्स?
गोवा पुलिस के मुताबिक सुधीर ने बताया कि उसने सोनाली फोगाट को पानी में एमडी ड्रग्स दिया था। सुधीर ने बताया कि उसने लियोनी होटल के वेटर को दत्त प्रसाद गांवकर से ड्रग्स मंगवाया था। इसके लिए उसने वेट को 5 हजार रुपये और ड्रग्स के लिए 7 हजार रुपये दिए थे।

टॉयलेट में छिपाकर रखा था ड्रग्स
गोवा पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक टीम के साथ सुधीर को कर्लिज क्लब ले जाया गया था। वहां पूरा डांस फ्लोर सर्च किया गया। और उस लेडीज टॉयलेट को भी सर्च किया गया, जहां सोनाली रात में पार्टी के दौरान गई थीं। सुधीर ने बताया कि उसने ड्रग्स को कर्लिस क्लब के लेडीज टॉयलेट के फ्लैश बॉक्स में पानी की बिसलरी की बोतल में छिपा कर रखा था।












Click it and Unblock the Notifications