कैंसर की खबर पर बोलीं सोनाली बेंद्रे की ननद, 'वो इससे जरूर जीतेंगी'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को खुलासा किया कि वो कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। सोनाली की बीमारी की खबर सुनकर उनके फैंस और पूरा बॉलीवुड परेशान है। फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहीं सोनाली की ननद सृष्टि बहल आर्या ने कहा है कि वो एक फाइटर हैं और जल्द ही ठीक होकर वापस लौटेंगी।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को खुलासा किया कि वो कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। सोनाली की बीमारी की खबर सुनकर उनके फैंस और पूरा बॉलीवुड परेशान है। फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहीं सोनाली की ननद सृष्टि बहल आर्या ने कहा है कि वो एक फाइटर हैं और जल्द ही ठीक होकर वापस लौटेंगी। सृष्टि ने कहा कि सोनाली काफी पॉजिटिव हैं और वो इस बीमारी से पूरी ताकत से लड़ेंगी।

'फाइटर हैं सोनाली, जल्द लौटेंगी वापस'
सोनाली बेंद्रे की ननद सृष्टि बहल आर्या ने उनकी बीमारी पर बोलते हुए कहा, 'ये अचानक हुआ। ऐसी सब बातें अचानक ही होती हैं। सोनाली एक फाइटर है। वो जल्द ठीक होकर लौटेंगी। वो जरूर जीतेंगी। उनमें काफी पॉजिटिव एनर्जी है।' सृष्टि ने आगे कहा कि सोनाली को मिल रहे प्यार के लिए वो सभी आभारी हैं। उन्होंने बताया कि वो सोनाली से मिलने के लिए जल्द ही न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगी।

हाई-ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं सोनाली
सृष्टि ने ये भी बताया कि सोनाली वक्त-वक्त पर अपनी बीमारी पर बयान जारी करती रहेंगी। बता दें कि सोनाली ने बुधवार को कैंसर की बीमारी होने का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। सोनाली ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर लिखा था, 'कभी-कभी जिंदगी आपको ऐसी जगह ला खड़ा करती है, जिसके बारे में आपने बिल्कुल नहीं सोचा होता है। मुझे हाल ही में पता चला कि मुझे हाई-ग्रेड कैंसर है, जो बाकी जगह भी बढ़ रहा है। इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर मैं न्यूयॉर्क में इलाज करवा रही हूं। मुझे आशा है और मैं हर कदम पर इससे लड़ने के लिए तैयार हूं।'

एक्ट्रेस के लिए दुआ कर रहा पूरा बॉलीवुड
मेटसटैटिक कैंसर गंभीर होता है। जब कैंसर शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्सों में बढ़ना शुरू करता है तो उसे मेटसटैटिक कैंसर कहते हैं। हाई-ग्रेड कैंसर में कैंसर सेल्स तेजी से शरीर में फैलती है। सोनाली के खुलासे के बाद से पूरा बॉलीवुड उनके लिए दुआ कर रहा है। करण जौहर, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, दिव्या दत्ता, विवेक ओबरॉय और बाकी सितारें उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे है।
Godspeed ,love and strength to a true fighter and a solid soul!!!❤️❤️❤️ https://t.co/fvUOpD9ubW
— Karan Johar (@karanjohar) July 4, 2018
Deeply saddened & shaken by this news. Praying for your speedy recovery & good health @iamsonalibendre . 🙏🏽 @GOLDIEBEHL sending all the positivity & best wishes. https://t.co/vI537mH47j
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 4, 2018
Fight that bastard Sonali don’t let it win !!! https://t.co/MW8xFb8JTz
— Arjun Kapoor (@arjunk26) July 4, 2018
Full power Bhabs. 🤗 https://t.co/K7pegkWEIz
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 4, 2018
Dearest dearest one, remember you always with a girl wit so much strength n will power!!!! Loads of prayers fr you!!! Get well real soon !!!! Big big hug https://t.co/SdkJL1N9jj
— Divya Dutta (@divyadutta25) July 4, 2018
Sending you all the love, strength and prayers to fight this Sonali!! I know you will!! We all love you! ❤️❤️ @iamsonalibendre https://t.co/7aPU4NVq5A
— Sophie Choudry (@Sophie_Choudry) July 4, 2018
This too shall pass ... you are an incredible woman with immense strength ... we send you all our love.... things are only going to get better . @iamsonalibendre https://t.co/toWRu9kExD
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) July 4, 2018
Sending you love and prayers
— shruti haasan (@shrutihaasan) July 4, 2018
You are one of the strongest women I know! I admire &respect how u always stood ur ground in the face of adversity...and won! A WonderWoman who does it all-actor,author,mom,wife! An inspiration 2so many!Cancer will surely lose this fight! Our Love & Prayers are with u always! https://t.co/EPtrOsH0Xa
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) July 4, 2018
Sending you strength and love! ♥️
— Ileana D'Cruz (@Ileana_Official) July 4, 2018
ये भी पढ़ें: सोनाली बेंद्रे को 'हाईग्रेड कैंसर', इन सितारों ने भी लड़ी है इस गंभीर रोग से जंग












Click it and Unblock the Notifications