सामने आया सोनाली बेंद्रे का नया Look, हेयर स्टाइलिस्ट को कहा Thank You
न्यूयार्क। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शूमार सोनाली बेंद्रे इस वक्त हाईग्रेड कैंसर से जूझ रहीं हैं लेकिन इन मुश्किल दिनों में भी उन्होंने उम्मीद और सकारात्मकता का दामन नहीं छोड़ा है और इसी वजह से उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। सोनाली इस वक्त लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। वो वहां लोगों को अपनी बीमारी के बारे में लगातार अपडेट देती रहती हैं।

सोनाली ने शेयर की नए लुक की तस्वीर
इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को अपनी एक नई फोटो शेयर की, जिसमें वो अपने नए हेयर स्टाइल के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज में सोनाली शॉर्ट हेयर में नजर आयीं। फोटो के साथ उन्होंने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट के लिए एक मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी नई दोस्त के बारे में लोगों को जानकारी दी है।

विग मेकर 'बोक' को कहा Thank you
सोनाली ने लिखा है कि कभी-कभी मुश्किल हालातों में आपकी मुलाकात बेहद शानदार लोगों से होती है, जिसे आप एक अजनबी के तौर पर मिलते हैं लेकिन वह बहुत जल्द ही आपके दोस्त बन जाते हैं, ऐसी ही एक हेयर स्टाइलिस्ट और विग मेकर 'बोक-ही' हैं, वो बिल्कुल अद्भुत इंसान हैं, मुझे छोटे बाल या लंबे बाल जैसे अलग लुक के साथ टेस्ट करवा रही हैं। वह बेहद समझदार, सहायक हैं, मैं आपका तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, आप सच में एक परी हैं।

ये महिला एक हेयर स्टाइलिस्ट हैं
आपको बता दें, यह वही महिला हैं जिन्होनें सोनाली को उनका विग तैयार कर के दिया था, ये महिला एक हेयर स्टाइलिस्ट हैं। मालूम हो कि कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे किताबें पढ़कर अपना समय बिता रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सोनाली किताब 'A Gentleman In Moscow' पढ़ती नजर आ रही थीं, वो तब बाल्ड लुक में थीं।












Click it and Unblock the Notifications