मीरा ने पति शाहिद के साथ सोनाक्षी के डांस का उड़ाया मजाक, दबंग गर्ल ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का एक गाने पर किया कमेंट और उस पर सोनाक्षी सिन्हा का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म आर राजकुमार के गाने 'साडी के फॉल सा' का मजाक उन्होंने उड़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया तो सोनाक्षी ने भी इसका जवाब दिया।
मीरा ने इंस्टा पर लिखी ये बात
मीरा राजपूत ने इंस्टा पर इस गाने को लेकर लिखा। दरअसल, मीरा ने टीवी स्क्रीन की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की जिसमें फिल्म आर राजकुमार का गाना 'साड़ी के फॉल सा' चल रहा है। फोटो में शाहिद और सोनाक्षी डांस करते नजर आ रहे हैं। फोटो पर मीरा ने कैप्शन दिया, 'इसे म्यूट करके देखना मजेदार है! साथ ही उन्होंने सोनाक्षी और शाहिद को टैग भी किया।
सोनाक्षी का आया ये जवाब
मीरा के इस पोस्ट पर सोनाक्षी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, रिमोट ढूंढो. इसके बाद उन्होंने हा हा वाला इमोजी भी बनाया। मीरा का गाने को लेकर मजाक बनाना और फिर सोनाक्षी का उस पर जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। इस पर हजारों लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
मोना सिंह की शादी की तस्वीरें, लग रही हैं बेहद प्यारी
आर राजकुमार में साथ दिखे थे शाहिद सोनाक्षी
शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म आर राजकुमार 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना 'साड़ी के फॉल सा' खूब लोकप्रिय हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में रिलीज फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान के साथ नजर आई हैं। वहीं शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' के रीमेक की तैयारियों में लगे हैं।