'सोनाक्षी सिन्हा हुईं गिरफ्तार', हथकड़ी लगी वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसको देखने के बाद फैंस कन्फ्यूज हो गए है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ। दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सोनाक्षी सिन्हा के हाथ में हड़कड़ी लगी हुई है और कोई उन्हें गिरफ्तार कर रहा है। इस वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आप मुझे ऐसे गिरफ्तार नहीं कर सकते, क्या आप जानते हैं, मैं कौन हूं? मैंने कुछ नहीं किया है। आप ऐसे कैसे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं?'
हाथ में लगी है हथकड़ी
हालांकि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन उनके हाथ में लगी हथकड़ी दिखाई दे रही है। लेकिन वीडियो देखने के बाद इतना तो साफ है कि वो सोनाक्षी सिन्हा ही हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कई तरह के सवाल भी उठाए हैं। कईयों ने कहा कि कही ये पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं है।
वायरल वीडियो पर सोनाक्षी ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि ये वीडियो उन्ही की है लेकिन इसमें पूरा सच नहीं है। उन्होंने आगे लिखा है कि वो जल्द ही पूरी सच्चाई बताएंगी। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई हैं लेकिन दर्शकों को वो पसंद नहीं आ रही है।
मिशन मंगल के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना के बारे में बता दें कि इसमें उनके अलावा रैपर बादशाह और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शिल्पी दास गुप्ता ने किया है। इसके अलावा सोनाक्षी अपनी आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' का प्रमोशन भी कर रही हैं। इसलिए इस वीडियो को देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि ये प्रमोशन का हिस्सा तो नहीं है। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म मिशन मंगल का प्रमोशन भी कर रही हैं। इसलिए इस वीडियो को देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि कहीं ये प्रमोशन का हिस्सा तो नहीं।
यह भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, कहा- मुझे समझाया था नेता होने का मतलब