इस सिंगर ने सलमान खान को बताया Paper Tiger, जानिए क्यों?
मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान वैसे तो लोगों के लिए भाईजान हैं लेकिन जो उनका मजाक उड़ाते हैं उनके लिए वो दबंग खान ही हैं इसलिए जो लोग उनसे पंगे लेते हैं, वो बहुत वक्त फिल्मी दुनिया में टिक नहीं पाते हैं, लेकिन बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर सोना महापात्रा को लगता है किसी की परवाह नहीं है और इसी वजह से उनका लगातार वार सलमान पर जारी है।

'पेपर टाइगर की पूजा करना बंद करें'
उन्होंने सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म 'भारत' की कमाई को लेकर एक Tweet किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'इन पेपर टाइगर की पूजा करना बंद करें, आप उस फिल्मी सुपरस्टार को क्या कहेंगे जो एक हफ्ते में अच्छा रिर्टन देने में असफल रहा जबकि फिल्म का जमकर प्रमोशन हुआ था। डियर इंडिया... ऐसे पेपर टाइगर्स की पूजा करना बंद कर दो, चलिए किसी ज्यादा काबिल हीरो को ढूंढते हैं।'
सोना कि मिली थी जान से मारने की धमकी
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सोना ने इस तरह से सलमान खान पर वार किया है, इससे पहले भी कई बार सलमान खान पर तीखी टिप्पणी कर चुकी है, जिसकी वजह से उन्हें धमकाया भी गया था , हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्रोलर की धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें सोना के लिए लिखा था कि 'एक बार और फिर अगर तुमने सलमान खान के बारे में कुछ भी बुरा कहा तो मैं तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें मार दूंगा, ये तुम्हारे लिए आखिरी चेतावनी है।'

सोना का फूटा था गुस्सा
तब भी सोना का गुस्सा चरम पर था, उन्होंने Tweet किया था कि मुझे रोजाना बुरा बर्ताव करने वाले 'हीरो' के फॉलोअर्स से ऐसे मेल्स आते हैं???? जो इस तरह के जहरीले बिहेवियर को इंस्पायर करता है, वो 'भारत' नाम के टाइटल का दावा करते है।
सलमान के रिएक्शन का इंतजार
पिछली बार भी सलमान खान ने सोना के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, इस बार भी उन्होंने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है, फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि सलमान इस बार शायद चुप ना बैठें।

कौन हैं सोना महापात्रा
सोना मोहापात्रा जानी मानी भारतीय गीतकार, संगीतकार और गायिका हैं। उनका जन्म कटक में हुआ। सोना मोहपात्रा की शादी फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक राम संपत से हुई है। यह दोनों पति-पत्नी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। दोनों ही अपना अलग-अलग म्यूजिक स्टूडियो मुंबई में चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications