सलमान पर टिप्पणी करना सोना महापात्रा को पड़ा भारी, मिली जान से मारने की धमकी
मुंबई। जानी-मानी सिंगर सोना महापात्रा को हिंदी सिनेमा के 'भाई जान' सलमान खान से उलझना काफी भारी पड़ गया है, उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, लोग उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे हैं, सोना ने खुद इस बात का जिक्र अपने ट्विटर अकाउंट पर किया है, उन्होंने ट्रोलर की धमकी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि एक बार और फिर अगर तुमने सलमान खान के बारे में कुछ भी बुरा कहा तो मैं तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें मार दूंगा, ये तुम्हारे लिए आखिरी चेतावनी है।

सोना ने की थी सलमान के खिलाफ बयानबाजी
दरअसल एक दिन पहले सोना महापात्रा ने सलमान खान के खिलाफ बयानबाजी की थी, उन्हें सलमान की ओर से प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाना रास नहीं आ रहा था, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए लिखा था क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के पास जिंदगी में करने के लिए बेहतर चीजें हैं, खासतौर पर वे अपनी जर्नी से महिलाओं को इंस्पायर कर रही हैं, इसलिए फिल्म छोड़ दी उसने।
प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी 'भारत' फिल्म
आपको बता दें कि सलमान खान अभिनेत्री प्रियंका का मजाक इसलिए उड़ा रहे है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की आने वाली फिल्म 'भारत' छोड़ दी थी।
सलमान के फैन ने सोना को दी जान से मारने की धमकी
सोना के ट्वीट पर सलमान ने तो कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन सलमान खान के चाहने वालों को जरूर सोना की बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया, लेकिन बात तब बढ़ गई जब सोना को सलमान के फैंस जान से मारने की धमकी देने लग गए।
सोना का फूटा गुस्सा
स्क्रीनशॉट के साथ सोना ने लिखा था 'मुझे रोजाना बुरा बर्ताव करने वाले 'हीरो' के फॉलोअर्स से ऐसे मेल्स आते हैं???? जो इस तरह के जहरीले बिहेवियर को इंस्पायर करता है, वो भारत नाम के टाइटल का दावा करते है।
कौन हैं सोना महापात्रा
सोना मोहापात्रा जानी मानी भारतीय गीतकार, संगीतकार और गायिका हैं। उनका जन्म कटक में हुआ। सोना मोहपात्रा की शादी फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक राम संपत से हुई है। यह दोनों पति-पत्नी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। दोनों ही अपना अलग-अलग म्यूजिक स्टूडियो मुंबई में चला रहे हैं।
आमिर खान के शो 'सत्मेव जयते' से मिली खास पहचान
ब्रांड मैनेजर के तौर पर काम करते हुए सोना ने कई जिंगल्स बनाये। उनके प्रसिद्ध जिंगल्स 'टाटा साल्ट-कल का भारत' हैं, और 'क्लोजअप-पास आओ ना'। उन्होंने फिल्म डेली-बेली का 'बेदर्दी राजा' गाने में अपनी आवाज दी थी, उसके बाद वह आमिर खान के शो 'सत्मेव जयते' में बतौर परफॉर्मर नजर आई थीं, जिसने उन्हें काफी मशहूर कर दिया था, इसके बाद उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म 'तलाश' का 'जिया लागे ना गाना' और 'फुकरे' के अंबरसरिया' गाने से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications