'डॉन के बेटे' ने दी रजनीकांत को धमकी, पढ़िए क्या लिखा है चिट्ठी में
सुंदर शेखर ने पत्र में लिखा है- मुझे पता चला है कि आप हाजी मस्तान पर 'गॉडफादर' नाम की एक फिल्म बना रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस फिल्म से उनकी छवि खराब न हो।
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत को धमकी देने का एक मामला सामने आ रहा है। दरअसल, इन दिनों चर्चा है कि रजनीकांत जल्द ही हाजी मस्तान की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'गॉडफादर' होगा। इसी को लेकर खुद को हाजी मस्तान का मुंह बोला बेटा कहने वाले सुंदर शेखर ने मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत को एक पत्र लिखकर धमकी दी है।

डॉन या स्मग्लर न कहें
सुंदर शेखर ने पत्र में लिखा है- मुझे पता चला है कि आप हाजी मस्तान पर 'गॉडफादर' नाम की एक फिल्म बना रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस फिल्म से उनकी छवि खराब न हो। हाजी मस्तान की छवि अंडरवर्ल्ड का डॉन और स्मग्लर बताई जाती रही है जो गलत है। उन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। हाजी मस्तान ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी, जो आज भी है।

'छवि खराब की तो अंजाम भुगतोगे'
सुंदर शेखर ने धमकी भरे अंदाज में लिखा है- अगर आपकी फिल्म से उनकी छवि खराब हुई तो आप इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर हाजी मस्तान की जिंदगी पर एक अच्छी फिल्म बनाई जाएगी तो इसमें खुद सुंदर शेखर भी उनकी मदद करेंगे। उन्होंने लिखा कि दूसरे धर्म का होने के बावजूद मैं उनका सबसे अधिक करीबी था और उन्होंने कभी मुझ पर धर्म परिवर्तन का कोई दबाव नहीं डाला।

पहले आ चुकी फिल्म पर उठाया सवाल
कुछ समय पहले आई फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' पर सवाल उठाते हुए सुंदर शेखर ने कहा है कि यह फिल्म भी हाजी मस्तान की जिंदगी पर थी, लेकिन उसमें हाजी मस्तान को माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के हाथों मारा जाता दिखाया गया है, जबकि हाजी मस्तान की मौत कुदरती हुई थी, न कि दाऊद इब्राहिम के हाथों।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications