Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Somnath Swabhiman Parv: 'आप भी शेयर कीजिए', PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा? क्या है 'सोमनाथ मंदिर' से कनेक्शन?

Somnath Swabhiman Parv: पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है, पीएम मोदी भी इस बड़े और महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बने हैं। इससे पहले उन्होंने इस मंदिर से जुड़ी कुछ अहम बातों को लोगों के सामने रखा है, दरअसल उन्होंने एक्स पर इस मंदिर से जुड़ी कुछ विशेष तस्वीरों को शेयर करके जनता से एक बड़ी अपील भी की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि 'जय सोमनाथ ! सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आज से शुभारंभ हो रहा है। एक हजार वर्ष पूर्व, जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर ने अपने इतिहास का पहला आक्रमण झेला था। साल 1026 का आक्रमण और उसके बाद हुए अनेक हमले भी हमारी शाश्वत आस्था को डिगा नहीं सके।'

Somnath Swabhiman Parv

बल्कि इनसे भारत की सांस्कृतिक एकता की भावना और सशक्त हुई और सोमनाथ का बार-बार पुनरोद्धार होता रहा। मैं सोमनाथ की अपनी पिछली यात्राओं की कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूं। यदि आप भी सोमनाथ गए हैं, तो अपनी तस्वीरें #SomnathSwabhimanParv के साथ जरूर शेयर करें।'

Somnath Temple का इतिहास और महत्व

भारत की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत में सोमनाथ मंदिर का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण है। यह मंदिर भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में अरब सागर के तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह भारत के इतिहास, संघर्ष और पुनर्निर्माण की अद्भुत गाथा भी कहता है।

Somnath Temple पर हुए आक्रमण

सोमनाथ मंदिर का इतिहास कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। यह मंदिर अपनी समृद्धि और भव्यता के कारण कई बार आक्रमणकारियों का लक्ष्य बना।11वीं शताब्दी में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर इसे ध्वस्त किया।इसके बाद भी अलग-अलग कालखंडों में मंदिर को कई बार तोड़ा गया और फिर पुनर्निर्माण किया गया। हर बार भारतीय श्रद्धालुओं ने इसे दोबारा खड़ा किया, जो उनकी अटूट आस्था और साहस का प्रतीक है।

आधुनिक Somnath Temple का पुनर्निर्माण

  • स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया गया।
  • 1951 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस भव्य मंदिर का उद्घाटन किया। वर्तमान सोमनाथ मंदिर चालुक्य शैली की भव्य वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+