सोमनाथ भारती के पत्नी का आरोप: मैं सुंदर नहीं इसलिए मेरे साथ बुरा बर्ताव किया
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। दिल्ली विधानसभा में जांच आयोग के गठन पर चर्चा के दौरान भारती ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगर दिल्ली सरकार को पूरी आजादी दे दी जाए तो खूबसूरत से खूबसूरत महिलाएं बिना किसी डर के आधी रात के बाद भी बाहर जा सकेंगी। इस बयान के बाद सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने उन्हें फिर आड़े हाथों लिया है।

मैं दिखने में सामान्य हूं, शायद इसलिए वह मुझसे बुरा बर्ताव करते थे।' लिपिका ने आरोप लगाया कि सोमनाथ भारती को उनकी सुरक्षा को लेकर जरा भी चिंता नहीं है, जबकि वह सिर्फ सुंदर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं।
सोमनाथ भारती ने दी सफाई
अपने बयान के बाद सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर सफाई दी की उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोमनाथ भारती ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा है कि अगर पुलिस दिल्ली सरकार के हाथ में हो तो आधी रात को भी खूबसूरत औरतें सुरक्षित बाहर घूम सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications