'बातचीत से ही निकलेगा समाधान', कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को पांचवें दौर की बैठक के लिए किया आमंत्रित
Arjun Munda on Farmers Protest: किसान एमएसपी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से उनकी चौथे दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। इस बैठक में कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। साथ ही सरकार ने जो एमएसपी को लेकर प्रस्ताव दिए हैं, उसका किसान संगठनों ने खारिज कर दिया है।
इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को पांचवें दौर की बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इसका हल सिर्फ बातचीत से ही निकलेगा। अर्जुन मुंडा ने किसान संगठनों से अपील की कि वे जारी वार्ता प्रक्रिया में भाग लें, क्योंकि इसके माध्यम से ही स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

हम किसानों के साथ बातचीत के लिए हमेशा तैयार- कृषि मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि निरंतर बातचीत के माध्यम से ही समाधान निकाल जा सकता है। हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार है। हमारा दरवाजा किसानों के लिए हमेशा खुला है। मैं किसान संगठन से सभी मुद्दों का स्थायी समाधान खोजने के लिए बातचीत के रास्ते आगे बढ़ने की अपील करता हूं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- 'बेहद सकारात्मक चर्चा हुई, रविवार को फिर होगी अगली बैठक', किसानों के साथ बातचीत के बाद बोले कृषि मंत्री मुंडा
बातचीत के जरिए समाधान निकालने का किया आग्रह
कृषि मंत्री मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने किसानों को पांचवें दौर की वार्ता के लिए आमंत्रित किया और उनसे बातचीत के जरिए समाधान निकालने का आग्रह किया।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि एमएसपी, फसल विविधीकरण, पराली मुद्दा, एफआईआर जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं। मैं फिर से किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं उनसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और हमें बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'बातचीत ही एकमात्र रास्ता, किसान बनाए रखें शांति', MSP पर सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने पर बोले अर्जुन मुंडा












Click it and Unblock the Notifications