भारत में पाक उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने संभाला पद भार
सोहेल मोहम्मद ने आज नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त में अपना पदभार संभाला।
नई दिल्ली। भारत में पाकिस्तान ने नए उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने अपना पदभार संभाल लिया है। सोहेल महमूद ने आज नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त में अपना पदभार संभाला। उन्होंने अब्दुल बासित की जगह ली है। अब्दुल बासित ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ही रिटायरमेंट लेने का फैसला किया।

अब्दुल बासित के रिटायरमेंट के बाद सोहेल महमूद को भारत में पाकिस्तान का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने अपने और भारत के बीच बढ़ते तनावों के मद्देनजर सोहेल महमूद को उच्चायुक्त नियुक्त किया।
कौन हैं नए उच्चायुक्त सोहेल महमूद
पाकिस्तान के नए डिप्लोमैट सोहेल महमूद ने साल 1985 में उन्होंने पाकिस्तान की फॉरेन सर्विस को ज्वॉइन किया था। बतौर डिप्लोमैट उन्होंने काफी दबाव वाली जिम्मेदारियों को पूरा किया है। मेहमूद साल 1991 से 1994 के बीच वह टर्की में पाकिस्तान के राजदूत थे। इसके अलावा वो साल 2009 से 2013 तक वह थाइलैंड में पाकिस्तान के राजदूत थे। हालांकि भारत में ये उनका पहला अनुभव है।












Click it and Unblock the Notifications