सोशल: मोदी के ‘तमगे’ को क्यों बचाने में जुटी बीजेपी?

मोदी और राहुल
BBC
मोदी और राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर सोमवार को एक न्यूज़ वीडियो शेयर किया है.

राहुल लिखते हैं, ''पीएम मोदी अपनी मन की बात सुनाते हैं यह तो सभी जानते थे. आज मालूम पड़ रहा है कि वो सिर्फ़ अपने ही मन की बात सुनना चाहते हैं''

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1016199910729965568

एक निजी भारतीय न्यूज़ चैनल की इस वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक़, ''पिछले महीने पीएम मोदी ने कृषि के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बात की थी. इसी कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले के कन्हारपुरी में चंद्रमणि से सवाल किया था. पीएम मोदी ने चंद्रमणि से सवाल पूछा कि पहले के मुकाबले आय कितनी बढ़ गई आपकी? चंद्रमणि जवाब देती हैं- अभी दोगुनी हो गई है.''

चंद्रमणि की बात को सरकार ने अपनी उपलब्धि की तरह पेश किया. इसके बाद चैनल ने कन्हारपुरी में अपना एक रिपोर्टर भेजा और चंद्रमणि से बात की.

चंद्रमणि से रिपोर्टर सवाल पूछता है, ''जो धान की खेती है, उससे कमाई दोगुनी हुई क्या?'' चंद्रमणि जवाब देती हैं- नहीं. इसी वीडियो में चंद्रमणि आगे कहती हैं, ''हमसे कहा गया था कि प्रधानमंत्री से बात करनी है. कर पाओगी या नहीं.''

किसान
EPA
किसान

इस रिपोर्ट में आगे कन्हारपुरी के सरपंच परशुराम भोयर कहते हैं, ''कृषि विभाग की दिल्ली से जो टीम आई थी, उसको बताया गया था कि इस तरह से आपको बताना है. चंद्रमणि ने उसी तरह बताया है. पर सच्चाई में कृषि में आय दोगुनी होने की जो बात चंद्रमणि ने कही थी, वो देखने को नहीं मिली है.''

रिपोर्ट के मुताबिक, ''किसानों की आय दोगुनी करने का जो सरकार का दावा है, वो फ़र्ज़ी है.''

किसान
Getty Images
किसान

मोदी का दावा: बचाव में उतरी बीजेपी

राहुल गांधी के इस रिपोर्ट को ट्वीट करने के बाद कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता सरकार के बचाव में उतर आए हैं. ट्विटर पर #UnfortunateJournalism टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा.

बीजेपी के ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल से चंद्रमणि का नया वीडियो इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा गया, ''राहुल गांधी जी, आप और क्रांतिकारी पत्रकार कितनी ही फ़ेक न्यूज़ बना लें. पर आप सब इस देश में किसानों की प्रगति रोक नहीं सकते.''

https://twitter.com/BJP4India/status/1016210601700253696

इस वीडियो इंटरव्यू में चंद्रमणि कहती हैं, ''सीताफल से जो पल्प निकालते हैं, मैंने पीएम मोदी से बात करते हुए उससे दोगुनी आय की बात कही थी. मीडिया में जो ख़बरें चल रही हैं, उनमें कृषि में दोगुनी आय होने की बात कही जा रही है. लेकिन हमने ये कहा कि हमारी सीताफल से आय दोगुनी हुई है. मैंने मंत्रीजी (पीएम मोदी) से भी कहा था कि पहले हम 50 रुपये में जो देते थे, अब हमें मिले परीक्षण के बाद पल्प निकालकर आय दोगुनी हुई है. मैंने पल्प के बारे में आय दोगुनी की बात कही थी न कि खेती के बारे में.''

https://twitter.com/amitmalviya/status/1016217052619726848

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में कन्हारपुरी के सरपंच परशुराम भोयर कहते हैं, ''हमारे गांव में स्व सहायता समूह के माध्यम से जो समूह चल रहा है, उसके माध्यम से पल्प की बिक्री हो रही है. न्यूज़ चैनल वाले आए तो उन्होंने पूछा था कि धान की खेती से आय दोगुनी हुई है क्या. तो मैंने उन्हें यही जवाब दिया कि धान की खेती से फ़ायदा नहीं दिख रहा है. सीताफल वाले से मुझे अच्छे से फ़ायदा हो रहा है.''

https://twitter.com/amitmalviya/status/1016215932409122816

यानी अगर आसान शब्दों से समझा जाए तो बीजेपी ये दावा कर रही है कि चंद्रमणि ने मोदी से आय दोगुनी होने की बात सीताफल के संदर्भ में कही थी और न्यूज़ चैनल से धान के संदर्भ में.

सोमवार शाम को बीजेपी के ट्विटर हैंडल से चंद्रमणि का मोदी से बातचीत का पुराना वीडियो भी शेयर किया गया.

वीडियो में चंद्रमणि कहती हैं, ''पहले हम दो एकड़ में धान लगाते थे. उसमें हमलोगों को ज़्यादा फ़ायदा नहीं हुआ था. उससे हमारे परिवार को संतुष्टि नहीं होती थी. फिर हम कृषि आत्मा परियोजना से जुड़े. तो पहले हमें 50 रुपये मिलते थे, अब 700 रुपये कमाते हैं.''

https://twitter.com/BJP4India/status/1016259311939432448

बीजेपी ने ट्विटर पर एक और वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कुछ महिलाएं ये कहती हैं कि न्यूज़ चैनल वाले झूठ बोल रहे हैं.

किसान
AFP
किसान

किसानों की आमदनी: कांग्रेस-बीजेपी ने और क्या कहा?

बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने ट्वीट किया, ''मोदी का विरोध करते हुए कुछ सेलेब्रिटी पत्रकारों का पर्दाफ़ाश हो गया है.''

https://twitter.com/poonam_mahajan/status/1016176664294969344

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, ''ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से कुछ लोग पीएम मोदी की अच्छी कोशिशों पर निशाना साध रहे हैं.''

https://twitter.com/gssjodhpur/status/1016189051970506752

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी लिखा, ''ये साफ़ है कि पीएम मोदी से चंद्रमणि सीताफल की बात कर रही थीं. चंद्रमणि ने एक बॉक्स में पल्प को दिखाया भी था.''

https://twitter.com/VineetPunia/status/1016196019577597952

कांग्रेस के विनीत पुनिया बीजेपी नेताओं के इस मुद्दे पर किए ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाते हुए लिखते हैं, ''सरकार के मंत्री एक-दूसरे का ट्वीट कॉपी पेस्ट कर रहे हैं. वो अपना एक ट्वीट तक नहीं लिख सकते.''

राहुल गांधी
Reuters
राहुल गांधी

आम लोगों ने क्या कहा?

राहुल गांधी के ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

‏@SirJadejaaaa ने लिखा, ''राहुल गांधी और कुछ मीडिया के लोगों का पर्दाफाश हो गया है. ये महिला कह रही है कि आमदनी दोगुनी हुई है. क्या न्यूज़ चैनल कांग्रेस प्रवक्ता चला रहे हैं.''

कांग्रेस से जुड़े दीपक विराट लिखते हैं, ''भाजपा ने इस देश में अपनी नीतियों को ज़बरदस्ती थोपने का काम किया है.''

बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर भी कुछ लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

अंजलि त्रिपाठी लिखती हैं, ''लगता है चंद्रमणि को भी खरीद लिया गया है.

राजा नाम के यूज़र लिखते हैं, ''किसानों की प्रगति पिछले चार सालों में सबके सामने है. आपने शासनकाल के अंतिम सालों में किसानों को जो लॉलीपॉप देने का ज़ुमला दिया था. किसान उसमें फंसने वाले नहीं हैं.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+