सोशल: कपिल शर्मा इन दिनों कर क्या करे हैं?

कपिल शर्मा
Getty Images
कपिल शर्मा

अगर आप कपिल शर्मा के फ़ैन हैं तो आपके मन में ये सवाल ज़रूर आता होगा कि इन दिनों वो आख़िर कर क्या रहे हैं?

तकरीबन छह महीने पहले उनका कॉमेडी शो ऑफ़ एयर हो गया था. उस वक़्त उन्होंने कहा था कि खराब सेहत और अपनी आने वाली फ़िल्म 'फिरंगी' की वजह से ब्रेक ले रहे हैं और जल्दी ही टीवी पर वापसी करेंगे.

चूंकि फ़िल्म रिलीज़ हो चुकी है और उनकी सेहत भी ठीक है, तो ये सवाल एक बार फिर ज़हन में आ रहा है. लेकिन कपिल के कमबैक की कोई आधिकारिक ख़बर अब तक सामने नहीं आई है.

कभी सोशल मीडिया पर बेहद ऐक्टिव रहने वाले कपिल शर्मा इन दिनों कभी-कभार ही कोई ट्वीट करते हैं और गिनी-चुनी तस्वीरें ही शेयर करते हैं. ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि वो आख़िर कहां हैं और कर क्या रहे हैं?

कपिल शर्मा, कीकू शारदा
Getty Images
कपिल शर्मा, कीकू शारदा

इन सवालों का जवाब शायद कपिल के हालिया स्नैपचैट वीडियो में छिपा है. ये वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है.

इसमें वो अपने मशहूर मज़ाकिया अंदाज़ में कह रहे हैं, "आप सोच रहे होंगे की मेरा मुंह इतना गोल कैसे हो गया?"

'पद्मावती पर कुछ बोलकर विवाद में नहीं पड़ना चाहता'

आख़िर क्यों बंद हुआ कपिल शर्मा का शो?

जवाब भी वो खुद ही देते हैं. वो कहते हैं, "मैं संतरे बहुत खाता हूं, इसलिए मेरा मुंह भी संतरे जैसा गोल हो गया है."

काफी दिनों बाद उनका ये मज़ाकिया रूप देखकर लोगों को लग रहा है कि कपिल शर्मा शायद कमबैक करने वाले हैं. और फिर ख़बरों में लौटने के लिए ये पोस्ट किया गया है.

टीवी पर उनकी वापसी का इंतज़ार लोगों को कितनी बेसब्री से है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इस छोटे से वीडियो को 13 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.

लोग कमेंट कर रहे हैं कि वो उनकी कॉमेडी को मिस कर रहे हैं. लोगों ने उनसे ये भी पूछा है कि वो टीवी पर वापसी कब कर रहे हैं.

हालांकि, कपिल ने इन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन उनके कमबैक के कयास ज़रूर लगाए जा रहे हैं.

पिछले साल नवंबर में सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविज़न के एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट दानिश ख़ान ने कहा था कि कपिल शर्मा टीवी पर जल्द वापसी करेंगे.

मिलिए कपिल शर्मा की 'बेटर हाफ़' से

क्या कपिल शर्मा का कॉमेडी शो दोबारा शुरू होगा?

शो के ऑफ़ एयर जाने से पहले के कुछ महीने भी कपिल के लिए तनाव भरे रहे थे. उनके साथी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने फ़्लाइट में सबके सामने गाली देने और शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप लगाया था.

द कपिल शर्मा शो का एक दृश्य
Getty Images
द कपिल शर्मा शो का एक दृश्य

हालांकि कपिल ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए मामूली झगड़े की बात कही थी और ग्रोवर को छोटे भाई जैसा बताया था.

कपिल शर्मा की गिनती टेलीविज़न के सबसे सफ़ल सितारों में होती है. इसके पीछे उनके कॉमेडी शो की अपार सफ़लता है जिसने टीआरपी से लेकर बॉलीवुड सितारों का प्रमोशन के लिए छोटे पर्दे का रुख़ करने का चलन शुरू किया.

हालांकि 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' का प्रसारण बंद होने के बाद टीवी की दुनिया में कहा जा रहा था कि कपिल शर्मा का शो अब पुरानी रंगत छोड़ चुका है.

अब देखना ये है कि कपिल अपनी पुरानी शोहरत और प्यार वापस पाने में कामयाब होंगे या नहीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+