पूरी तरह से ठप हुआ twitter, यूजर्स को आ रही परेशानी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर शाम 6 बजे से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पहले जहां ट्वीटर पर फोटो अपलोड नहीं हो रही थी। वहीं अब उसके थोड़ी देर बार ट्वीटर पूरी तरह से डाउन हो चुका है यानी यूजर ना ट्वीटर एप ओपन कर पा रहे हैं और ना किसी की टाइमलाइम देख पा रहे हैं। जब इस तरह की परेशानी सामने आ रही थी, उस दौरान सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने जानकारी देते हुए जल्द इस समस्या के समाधान बात कही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत सहित पूरी दुनिया में ट्विटर सर्विसेज ठप चल रही है। ट्विटर यूजर्स को लॉगआउट एरर रिपोर्ट शो कर रहा हैं। लोगों को Tweett करने और Retweet करने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि अब ये समस्या कब तक सही होगी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले ये परेशानी थोड़ी कम लेवल की थी यानी परेशानी तो हो रही थी, लेकिन सर्वर चल रहा था। बीच-बीच में फोटो अपलोड और रिट्वीट करने में परेशानी आ रही थी। फिर अचानक 6 बजे के करीब पूरा सर्वर ठप हो गया।












Click it and Unblock the Notifications