अनपुम खेर और राजदीप के बीच ट्विटर वार, खेर बोले मैंने भी खाक छानी है
सोशल मीडिया साइट ट्वटिर पर अभिनेता अनुपम खेर और पत्रकार राजदीप सरदेसाई आपस में ही भिड़ गए।
नई दिल्ली। 500-1000 रुपए के नोटों को बंद करने के पीएम मोदी के फैसले का जहां एक तरफ लोग स्वागत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस फैसले के बाद लोगों को क्या तकलीफ हो रही है, इसको भी लोग बता रहे हैं। इसी पर सोशल मीडिया साइट ट्वटिर पर अभिनेता अनुपम खेर और पत्रकार राजदीप सरदेसाई आपस में ही भिड़ गए।

पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया साइट ट्वटिर पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें उन्होंने 500-1000 के नोटों के विमुद्रीकरण को लेकर पिछले सात दिनों से लोगों को होने वाली तकलीफ के बारे में बताया था। इस पोस्ट में उन्होंने इस दिहाड़ी मजूदर के हवाले से लिखा था कि मैं 50 दिन लाइन में लंगू या फिर काम करूं। अमीर लोग क्रेडिट कॉर्ड के साथ मजे कर रहे हैं।
इस ट्वीट पर अभिनेता अनुपम खेर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि धन्यवाद देता हूं उन जवानों को जो हमारे पीएमओ, हमें या आप को नहीं बताते हैं और दिन-रात बॉर्डर पर खड़े होकर देश की सुरक्षा करते हैं।
इसके बाद अभिनेता अनुपम खेर को जवाब देते हुए राजदीप सरदेसाई ने लिखा कि सर आप हमेशा देश के जवानों को इस चीजों में क्यों ले आते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप उस गरीब फल वाले के कष्ट को भी समझ पाएंगे। उसको भी भारतीय होने पर गर्व है।
इस पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आपको बता दूं कि अपनी पहली फिल्म पाने से पहले तीन साल तक में मुंबई की सड़कों पर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications