सोशल मीडिया में वायरल हुई लता मंगेशकर के निधन की खबर, परिवार ने कहा-वो बिल्कुल स्वस्थ हैं
नई दिल्ली। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार रात अचानक सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह फैल गई। सोशल मीडिया पर इस अफवाह को देख परिवार ने फौरन लता दीदी के स्वास्थ की जानकारी दी और कहा कि वो बिल्कुल ठीक है और पूरी तरह से स्वस्थ है।
सोशल मीडिया पर गुरुवार देर रात अचानक से लता दीदी के निधन की खबरें वायरल होने लगी। ट्विटर, व्हाट्सऐप पर अफवाह तेजी से फैलाई जा रही है। इस अफवाह को फैलता देख फौरन उनके परिवार ने स्वास्थ रिपोर्ट जारी किया।उनके परिवार की ओर से कहा गया है कि लता दीदी बिल्कुल स्वस्थ है और स्थिर है। परिवार ने लोगों से लता दीदी के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है और लोगों से अफ़वाह से दूर रहने की बात कही है।
परिवार ने कहा कि हमारी कोशिश है कि लता जी ठीक होकर स्वस्थ होकर घर जाएं। परिवार ने मीडिया से गुज़ारिश की कि वो लता जी का सम्मान करे अफ़वाह ना फैलाए। लता मंगेशकर की टीम ने भी उनकी हेल्थ की जानकारी दी और कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं, बल्कि उनका स्वास्थ्य सुधर भी रहा है।
वहीं फिल्म निर्देशक मधुर भंडाकर ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर की तबीयत की जानकारी दी और कहा कि लता मंगेशकर की हालत स्थिर है। गौरतलब है कि लता मंगेशकर को 11 नवंबर को सुबर ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। देर रात 2 बजे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Statement from #LataMangeshkar's team: Lata didi is stable and getting better. Request to please do not heed to needless rumours and react. Let us all collectively pray for her long life instead. (file pic) pic.twitter.com/L3Ca0lavUc
— ANI (@ANI) November 14, 2019
Just spoke to the family. #LataMangeshkar tai is stable and recovering. My humble request, not to spread baseless rumours and pray for @mangeshkarlata speedy recovery. 🙏
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) November 14, 2019
ध्यान दें: स्वर कोकिला लता जी की मृत्यु की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ाई जा रही हैं, जोकि फ़र्जी हैं। लता जी की टीम ने उनके स्थिर व सुधरते स्वास्थ्य की जानकारी दी है। अफवाहों से बचें ! जय हिंद 🇮🇳#LataMangeshkar #लता_मंगेशकर @mangeshkarlata pic.twitter.com/7dERL0JLca
— Falana Dikhana (@FDikhana) November 14, 2019
देश की कोयल आज चुप हो गई..#भावभीनी_श्रद्धांजलि#लता_मंगेशकर
— Abhishek rai (mr.rai) (@Abhishekraimrr3) November 14, 2019
सादर नमन!!🙏🙏 pic.twitter.com/QTVTpbry6x
स्वर कोकिला #लता_मंगेशकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि. आज भारत का कोहिनूर प्रभू चरणों में विलीन हो गया.
आप के गाये गीत युगों-युगों तक गाये और याद किये जाएंगे.आप हमेशा अपने हुनर के कारण अपने
प्रशंसकों के दिलों पर राज करेंगी।नमन🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻😭😭😭😭🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/gP6gx8IAWC
— Hasim khan (@HasimPathan3) November 14, 2019