साईं बाबा मंदिर में छोटे कपड़े पहनने की मनाही पर सवाल उठाने वाली तृप्ति देसाई की शिरडी में प्रवेश पर लगाई गई
साईं बाबा मंदिर में छोटे कपड़े पहनने की मनाही पर सवाल उठाने वाली तृप्ति देसाई की शिरडी में प्रवेश पर लगाई गई रोक
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सब डिविजनल ऑफिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को मंगलवार को नोटिस जारी किया है। सब डिविजनल ऑफिस शिर्डी ने कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को नोटिस जारी किया और उन्हें 8 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच शिरडी में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। कार्यालय ने कहा है कि उसके यहाँ आने से कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है। यदि वह आदेश का उल्लंघन करती है तो उसे 188 आईपीसी के अनुसार दंडित किया जाएगा।

गौरतलब है कि सिर्डी के साईं बाबा मंदिर के प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां पर एक नोटिस लगाया है। जिसमें भक्तों से मंदिर में छोटे कपड़े नहीं पहनकर आने की अपील की गई है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक जो भक्त दर्शन करना चाहते हैं वो भारतीय परिधान में ही आएं। अभी तक मंदिर में किसी तरह का ड्रेस कोड नहीं था। श्रद्धालु अपनी मर्जी के कपड़े पहनकर दर्शन करते थे।सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने इस नोटिस को लेकर मंदिर प्रशासन पर ही सवाल उठा दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications