IMD Warning: अभी और सताएगी सर्दी, 28-29 को बारिश के आसार, लुढ़केगा पारा

नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का तांडव लगातार जा रही है, जनवरी का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है, बावजूद इसके ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, जिसके कारण तापमान में एक बार फिर से गिरावट हो सकती है।

 पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 जनवरी को धुंध रहेगी, 27 दिसंबर से मौसम बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते 28- 29 जनवरी को हरियाणा, दिल्ली में कहीं-कहीं बरसात के आसार हैं, बता दें कि जनवरी में अब तक 5 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं।

ठिठुरन वाली सर्दी बढ़ेगी

ठिठुरन वाली सर्दी बढ़ेगी

आपको बता दें कि कल दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दिनभर 20-25 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी सताती रही। मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति गणतंत्र दिवस समारोह तक रहने वाली है, जबकि आज पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं का सितम जारी रहने वाला है। पूरे दिन 20-25 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। जिससे दिन साफ होने के बावजूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है।

यहां हो सकती है बारिश

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है, जिसका असर राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों पर असर पड़ा है, जिसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+