राहुल गांधी जासूसी: भड़की कांग्रेस, कहा पुलिस कर रही है जासूसी, समन जारी
नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों छुट्टी पर है, लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें खोजने के पीछे पड़ी है। इसी सिलसिले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी उनके घर पहुंचें और उनके हुलिए के बारे में सवाल करने लगे, अब कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की इस पूछताछ पर हंगामा खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई पूछताछ को अनावश्यक और अजीब करार देते हुए इसकी निंदा की और इसे राजनीतिक जासूसी करार दिया। वहीं दिल्ली पुलिस इसे नियमित जांच बता रही है। अब इस हंगामे के बाद राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को समन जारी कर दिया है।
इस मामले में पूछताछ करने के बाद अब बस्सी और गृह सचिव को राज्यसभा में 18 मार्च को पेश होना होगा। वहीं इस मामले में सफाई देते हुए दिल्ली पुविस ने साफ किया है कि वो राहुल गांधी की सुरक्षा का सर्वे करने गई थी।
वहीं इस मामले पर भड़की हुए कांग्रेस ने बिना वारंट के राहुल गांधी के बारे में पूछताछ करने को राजनीतिक जासूसी का मामला ठहरा दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने राहुल गांधी के घर जाकर उनके आंखों और बालों के रंगों के बारे में पूछा था।












Click it and Unblock the Notifications