केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की बेटी का ये खास वीडियो स्मृति ईरानी ने किया शेयर, हुआ वायरल
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की बेटी का ये खास वीडियो स्मृति ईरानी ने किया शेयर, हुआ वायरल
नई दिल्ली, 31 मई: मोदी सरकार के कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू अक्सर कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान डांस करते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं अब उनकी प्यारी सी बेटी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर हर किसी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान बिखर जा रही है। खास बात ये है कि इस वीडियो को देखकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की बेटी गाना गाती नजर रही है। छोटी सी उम्र में रिजिजू की बेटी बहुत ही प्यारी आवाज में गाना सुनाती नजर आ रही है। मंत्री की बेटी ने मोहम्मद रफी का क्लासिकल सॉग्स 'ये है बॉम्बे मेरी जान, गाती सुनाई द रही है। मंत्री की बेटी का गाना स्मृति ईरानी को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उसे शेयर कर दिया।
मंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात
मंत्री ने पहले अपनी प्यारी सी बेटी का 'ये है बॉम्बे मेरी जान' गाते हुए एक छोटा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें बेटी झूले पर बैठी गाने का इंग्लिश वर्जन क्लेमेंटाइन गाती हुई सुनाई इे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ओ माय डार्लिंग'
ईरानी ने कैप्शन में लिखी ये बात
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की बेटी का 'ये है बॉम्बे मेरी जान' गाते हुए एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा 'मेरे भाई किरेन रिजिजू की बेटी हैं'। इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications