स्मृति ईरानी बोलीं मोदी छात्रों से बात करके रहेंगे
नई दिल्ली। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस पर छात्रों से बात करके रहेंगे। स्मृति ईरानी इस बात पर अड़ी हैं नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस पर छात्रों से बात जरूर करेंगे। वहीं इस बात पर फिर से चर्चा गर्म हो गी है कि आखिर शिक्षक दिवस पर नरेंद्र मोदी को इतना प्रचारित क्यों किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले यह बहस छिड़ी थी कि भाजपा सरकार टीचर्स डे को गुरु दिवस के रूप में मनाने जा रही है। लेकिन कुछ समय बाद इस बात को खुद स्मृति ईरानी ने खारिज कर दिया था। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी को देशभर के छात्रों से रूबरू कराने के लिए शिक्षक दिवस पर एक लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications