Smriti Irani Caste: पिता पंजाबी, मां बंगाली, पति पारसी,कौन सा धर्म मानती हैं स्मृति ईरानी? RSS से क्या नाता?

Smriti Irani Caste-Religion: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 17 अगस्त 2026 को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में उनकी वापसी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

स्मृति ईरानी की पहचान सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। कभी टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी' के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ने बाद में सक्रिय राजनीति का रुख किया। बीजेपी के प्रमुख चेहरों में शामिल हुईं। लेकिन उनकी राजनीतिक यात्रा के साथ उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है।

smriti-irani-caste-religion

उनके नाम के साथ 'ईरानी' सरनेम होने की वजह से कई बार सोशल मीडिया पर उनके धर्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं। खासकर इसलिए क्योंकि, उनके पति जुबिन ईरानी पारसी हैं। वहीं, मां बंगाली और पिता पंजाबी हैं। स्मृति खुद किस धर्म को मानती हैं? साथ ही, RSS से उनके परिवार का क्या रिश्ता रहा है?आइए जानते हैं...

Who Is Smriti Irani: कौन हैं स्मृति ईरानी?

स्मृति ईरानी से पहले स्मृति मल्होत्रा थीं। उनका जन्म 23 मार्च 1976 को नई दिल्ली में हुआ था। संसद के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, उनके पिता का नाम अजय कुमार मल्होत्रा और मां का नाम शिबानी बागची है। उनकी शादी जुबिन ईरानी से हुई और उनके दो बच्चे हैं। स्मृति ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और मनोरंजन की दुनिया से की। 1998 में उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लेकिन, जीत हासिल न कर सकीं, टॉप 9 में जगह जरूर बना ली। इसके बाद टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। साल 2000 में उन्हें टीवी धारावाहिकों में काम मिला और बाद में एकता कपूर के चर्चित सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी विरानी की भूमिका ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई।

Smriti Irani Politicial Career: स्मृति ईरानी का राजनीतिक सफर कैसा?

इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। 2004 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा। आगे चलकर वह पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालती रहीं। 2014 में उन्होंने अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार मिली, लेकिन 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी में हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हार गईं। इसके बावजूद पार्टी में उनकी राजनीतिक भूमिका बनी रही और अब उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Smriti Irani Caste: स्मृति ईरानी की जाति क्या है?

स्मृति ईरानी का फैमिली बैकग्राउंड कई अलग-अलग क्षेत्रीय और सांस्कृतिक समुदायों से जुड़ी रही है। उनके पिता अजय कुमार मल्होत्रा की पारिवारिक जड़ें पंजाबी और मराठी से जुड़ी बताई जाती हैं। क्योंकि, स्मृति ईरानी के दादा पंजाबी और दादी मराठी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे। वहीं, स्मृति ईरानी की मां शिबानी बागची बंगाली परिवार से थीं। वहीं, उनके नाना बंगाली और नानी असमिया थे।

पति जुबिन ईरानी पारसी हैं, तो स्मृति किस धर्म को मानती हैं?

smriti-irani-caste-religion

स्मृति ईरानी की शादी साल 2001 में जुबिन ईरानी से हुई थी। जुबिन ईरानी पारसी धर्म से ताल्लुक रखते हैं। शादी के बाद स्मृति के सरनेम के साथ 'ईरानी' जुड़ गया। यही वजह है कि समय-समय पर उनके धर्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन, स्मृति ईरानी ने खुद सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया है कि वह हिंदू धर्म को मानती हैं। 2022 में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान उनसे सीधे पूछा गया था कि वह हिंदू हैं या पारसी? जवाब में उन्होंने खुद को गर्व से हिंदू बताया और कहा कि उनके पति पारसी हैं, लेकिन उनकी अपनी धार्मिक पहचान हिंदू है।

2018 में उन्होंने खुद को हिंदू बताते हुए कहा था कि सिंदूर उनके लिए आस्था का विषय है। यानी पति का धर्म पारसी होने के बावजूद स्मृति ईरानी ने खुद को पारसी नहीं, बल्कि हिंदू बताया है। उनके सरनेम 'ईरानी' से उनके धर्म का अनुमान लगाना सही नहीं होगा।

क्या स्मृति ईरानी का RSS से कनेक्शन है?

smriti-irani-caste-religion

स्मृति ईरानी का RSS से संबंध भी उनकी राजनीतिक बैकग्राउंड का अहम हिस्सा रहा है। मीडिया रिकॉर्ड के मुताबिक, उनके परिवार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव पहले से रहा था। बताया जाता है कि उनके दादा RSS के स्वयंसेवक थे, जबकि उनकी मां शिबानी बागची जनसंघ से जुड़ी थीं। जनसंघ को बाद में भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक पूर्ववर्ती संगठन के रूप में देखा जाता है। कुछ सार्वजनिक प्रोफाइल में स्मृति के बचपन से RSS से जुड़ाव का भी उल्लेख मिलता है।

RSS से BJP तक कैसे पहुंचीं स्मृति?

smriti-irani-caste-religion

स्मृति ईरानी की राजनीतिक यात्रा बीजेपी में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने पार्टी संगठन में तेजी से अपनी जगह बनाई। वह बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं और पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालती रहीं।

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री से बीजेपी की राष्ट्रीय नेता बनने का उनका सफर भारतीय राजनीति की चर्चित राजनीतिक यात्राओं में गिना जाता है। अमेठी में 2019 की जीत ने उनकी राजनीतिक छवि को और मजबूत किया। हालांकि 2024 में चुनावी हार के बाद उनकी संसदीय राजनीति पर विराम लगा, लेकिन पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता जारी रही।

अब नितिन नबीन की नई टीम में राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद उनकी संगठनात्मक भूमिका फिर महत्वपूर्ण हो गई है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में स्मृति ईरानी के साथ कई अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+